अहमदाबादः गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन अहमदाबाद, दिल्ली और नोएडा में एक साथ चलाया गया, जिसमें 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के चार युवक पकड़े गए हैं। इस घटना के बाद से ही हड़कंप मच गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी आने वाले दिनों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
गुजरात एटीएस के अनुसार, गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मोहम्मद फैक (दिल्ली), मोहम्मद फरदीन (अहमदाबाद), सेफुल्ला कुरेशी (मोडासा, गुजरात) और जीशान अली (नोएडा, यूपी) के रूप में हुई है। ये सभी संदिग्ध AQIS के मॉड्यूल से जुड़े थे और देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इस बीच एटीएस को संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली और टीम ने छापेमारी कर आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। अब एटीएस की टीमें आतंकियों से पूछताछ कर रही हैं।
एटीएस के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह मॉड्यूल सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए पाकिस्तान स्थित आकाओं के संपर्क में था। आतंकियों के कब्जे से डिजिटल डिवाइसेज, दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंदौर (मध्य प्रदेश) से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के संदिग्ध सदस्य आकाशदीप को गिरफ्तार किया। 22 वर्षीय युवक पर ग्रेनेड अटैक में लॉजिस्टिक सपोर्ट और हथियार तस्करी के आरोप हैं। गौरतलब है कि ATS और खुफिया एजेंसियों ने देशभर में हाई अलर्ट घोषित किया है। मामले की जांच अब केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस