Gopal Khemka Murder : बिहार के चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास उर्फ राजा को एनकाउंटऱ में ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर राजधानी पटना के दमरिया घाट इलाके में देर रात 2ः45 बजे हुआ। जहां पुलिस को सूचना के आधार पर भेजा गया था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, विकास ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे वहीं ढेर कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं।
पुलिस सूत्रों की माने तो विकास खेमका हत्याकांड में शामिल था। इतना ही नहीं वह अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री में भी सक्रिय था। ऐसा माना जा रहा है कि खेमका की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी उसी ने मुहैया कराया था।
हत्या के मुख्य शूटर उमेश राय को पहले ही पुलिस ने अपने शिकंजें में ले लिया है। उमेश के अलावा एक अन्य को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर सुपारी देने का शक है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसमें कई लोग शामिल थे।
गोपाल खेमका की हत्या बीती 4 जुलाई की रात पटना के गांधी मैदान इलाके में उनके घर के बाहर उस वक्त की गई जब वे अपनी गाड़ी में बैठे थे। स्कूटी सवार हमलावर ने नजदीक आकर गोलियां चलाईं और फरार हो गया। खेमका की हत्या से सात साल पहले खेमका के बेटे की भी हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खेमका पटना के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी थे, जिनकी अस्पताल, पेट्रोल पंप और औद्योगिक इकाइयों में हिस्सेदारी थी। उनकी हत्या ने बिहार कीं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खेमका की हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की और मामले की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला है और राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई है। वहीं, पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ और गिरफ्तारियों के बाद अब वे इस केस के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के करीब हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस