Goa nightclub fire: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में आग लगने के मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है। लूथरा ब्रदर्स (luthra brothers) को थाईलैंड के फुकेत के एक होटल से पकड़ा गया। अब दोनों भाइयों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गौरव और सौरभ लूथरा ये दोनों भाई 25 लोगों की जान लेने वाली भीषण आग के बाद पुलिस से बचने के लिए भारत से भाग गए थे।
दरअसल आरोपी लूथरा ब्रदर्स (luthra brothers) चार देशों के कई शहरों में 'रोमियो लेन' रेस्टोरेंट की चेन चलाते हैं। उत्तरी गोवा के अरपोरा में 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में हुई भयानक घटना के कुछ ही घंटों बाद वे थाईलैंड भाग गए थे। इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, भारतीय जांच एजेंसियों की सतर्कता और थाई अधिकारियों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। उन पर लापरवाही के गंभीर आरोपों के साथ-साथ गैर इरादतन हत्या का भी आरोप है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय एजेंसियां औपचारिक रूप से उनके प्रत्यर्पण का अनुरोध करेंगी ताकि गोवा में उन पर मुकदमा चलाया जा सके।
दरअसल गोवा अग्निकांड मामले में गोवा पुलिस और भारतीय जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। CBI और गोवा पुलिस ने लूथरा भाइयों को पकड़ने के लिए तुरंत इंटरपोल की मदद मांगी। थाईलैंड पुलिस और जांच एजेंसियों ने इस मामले में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की। भारतीय एजेंसियां थाई जांच एजेंसियों के साथ नियमित संपर्क में थीं। भारतीय एजेंसियों को थाई जांच एजेंसियों से लूथरा भाइयों के ठिकाने के बारे में लगातार जानकारी मिल रही थी।
भारतीय एजेंसियों को पता चला कि वे मुख्य शहर से बाहर थे। इसके बाद, भारतीय जांच एजेंसियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आज सुबह, गुरुवार को एक छापा मारा। ऑपरेशन इतना गुप्त था कि लूथरा भाइयों को भागने का मौका तक नहीं मिला। छापे के दौरान दोनों भाइयों को फुकेत के एक होटल से हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट घटना के बाद सस्पेंड कर दिए गए थे।
गौरतलब है कि शनिवार देर रात नाइटक्लब में एक म्यूजिकल इवेंट चल रहा था, तभी भीषण आग लग गई। घटना के समय लगभग 100 लोग, जिनमें से कई टूरिस्ट थे, मौजूद थे। जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। एक वीडियो में परफॉर्मर बॉलीवुड गानों पर भीड़ का मनोरंजन करते दिख रहे हैं। शक है कि आग शो के दौरान इलेक्ट्रिक पटाखों के इस्तेमाल से लगी। यह हादसा आग से सुरक्षा प्रोटोकॉल की घोर अनदेखी के कारण हुआ। अधिकारियों को घटनास्थल पर कोई काम करने वाला अग्निशामक यंत्र या अलार्म सिस्टम नहीं मिला। यह त्रासदी पीक टूरिस्ट सीजन के दौरान गोवा में टूरिज्म पर असर डाल सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस