Goa Night Club Fire: गोवा के अरपोरा में शनिवार रात एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। जिसके बाद जश्न का महौल मातम में बदल गया। इस भयानक अग्निकांड में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना आधी रात के आसपास हुई। क्लब के अंदर लगी भीषण आग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
इस नाइट क्लब में शनिवार बॉलीवुड नाइट पार्टी का आयोजन किया गया था. जिस क्लब में महफिल और जश्न होता था, आज वहां मौत का सन्नाटा पसरा हुआ था। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने कारण का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि 25 लोगों की मौत दुखद है। मृतकों में 3 महिलाएं और 22 पुरुष शामिल हैं। इनमें से चार पर्यटक हैं, जबकि सात अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सभी छह घायल स्थिर हालत में हैं।
सीएम प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज गोवा में हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन है। मैं बहुत दुखी हूं और इस असहनीय नुकसान के समय सभी प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। सीएम ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।
सीएम ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि आग सुरक्षा नियमों और बिल्डिंग नियमों का पालन किया गया था या नहीं। कानून के तहत दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी लापरवाही से सख्ती से निपटा जाएगा। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने उनसे अरपोरा में हुई दुखद आग की घटना के बारे में बात की और उन्होंने प्रधानमंत्री को जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी दी। गोवा सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दे रही है।
शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आग लगने के बाद लोग बाहर भागने लगे, लेकिन भारी भीड़ के कारण कई लोग फंस गए। कुछ लोग अंडरग्राउंड कैंपस में चले गए, लेकिन यह उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। धुएं की वजह से उनका दम घुट गया। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्टमेंट के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि रास्ता संकरा होने की वजह से उन्हें भी मौके पर पहुंचने में दिक्कत हुई। आग पर काबू पाना बहुत मुश्किल था। उन्होंने यह भी बताया कि ज़्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं क्योंकि लोग नीचे फंस गए थे।
एक स्थानीय निवासी ने कहा, "हम पास में ही थे, लेकिन हमने कल रात कुछ नहीं देखा। कहा जा रहा है कि यह घटना रात करीब 12 बजे हुई, लेकिन हमें तब इसके बारे में पता नहीं चला। मैंने आज सुबह खबर देखी और तुरंत यहां आ गया। कल रात हमने सिर्फ़ बहुत तेज़ सायरन की आवाज सुनी, लेकिन हमें समझ नहीं आया कि क्या हुआ था।" उन्होंने कहा, "आज सुबह खबर सुनते ही मैं तुरंत यहां भागा आया। हमें लगा कि सड़क पर कुछ हुआ होगा, कुछ ज़्यादा गंभीर नहीं, लेकिन सुबह हमें पता चला कि इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई है।"
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस