तरनतारन: पहलगाम हमले के बाद आतंकी संगठनों की मदद करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सेना और सरकार से जुड़ी सूचनाएं आतंकियों से साझा करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खास तौर पर पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों में खुफिया एजेंसी लगातार सक्रिय है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं पंजाब पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन से गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया है। गगनदीप पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का आरोप है।
वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गगनदीप तरनतारन के मोहल्ला रोडूपुर, गली नजर सिंह वाली का रहने वाला है। वह पिछले पांच साल से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला के जरिए वह ISI के गुर्गों के संपर्क में आया। गगनदीप ने सेना की तैनाती और रणनीतिक ठिकानों की गोपनीय जानकारी साझा की, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थी।
जांच में पुलिस को उसके पास एक फोन प्राप्त हुआ है जिसमें दर्जनों ISI संपर्कों और साझा की गई खुफिया जानकारी का ब्योरा था। डीजीपी ने बताया कि गगनदीप को ISI से पैसे भी मिले थे। इस जासूसी नेटवर्क के अन्य कनेक्शनों का पता लगाने के लिए वित्तीय और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। गगनदीप के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत तरनतारन के पीएस सिटी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क के पूरे दायरे का पता लगाया जा सके। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस अपने देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा इस गिरफ्तारी से पहले भी पंजाब पुलिस ने मई में ISI से जुड़े होने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिससे यह साफ हो जाता है कि राज्य में जासूसी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस