Eid-ul-Azha: ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार आज पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने एक्स-पोस्ट के जरिए इसे सौहार्द और शांति के ताने-बाने में बुना त्योहार बताया है।
राष्ट्रपति के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है, "ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, खासकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह त्योहार त्याग, आस्था और कई महान आदर्शों का महत्व बताता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी समाज और देश के लिए समर्पण की भावना से काम करने का संकल्प लें।"
पीएम मोदी ने भी अपने एक्स हैंडल पर शुभकामना संदेश साझा किया। लिखा, "ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।"
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस त्योहार को त्याग और आस्था का त्योहार बताया है। उन्होंने लिखा- ईद-उल-अजहा निस्वार्थ त्याग, विश्वास और क्षमा के महान मूल्यों का जश्न मनाता है। जैसा कि हम इस खुशी के अवसर को मनाते हैं, आइए हम सभी मजबूत भाईचारे को बढ़ावा देने और शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में काम करने के लिए एकजुट हों। ईद मुबारक! समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- ईद-उल-अजहा की हार्दिक बधाई।
बसपा प्रमुख मायावती ने भी देशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाइयों और बहनों और उनके परिवारों को ईद-उल-अजहा के त्योहार की हार्दिक बधाई और सुख, शांति और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं।"
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...