लखनऊ, पूरे देश की महामहिम अगर किसी को कहते हैं तो वह है भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। अगर वह किसी सामूहिक स्थान पर रो पड़ीं तो इस अवसर को जानना चाहिए। दरअसल, यह जन्मदिन का मौका था। दृष्टिबाधित छात्रों का गाना सुनने का अवसर मिला। इसी अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आंखों से आंसू निकलने लगे। राष्ट्रपति अपने जन्मदिन को मनाने के लिए राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान गईं थीं। वहां पर उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ कुछ अनुभव साझा किए। बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम चल रहा था, तभी बच्चों ने उनके लिए गाना गाया।
इन बच्चों का स्नेह देखकर वह भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। यह अवसर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दौरे का है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भावुक होने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। शुक्रवार को वह जन्मदिन के मौके पर देवभूमि में थीं। वहीं वह राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के छात्रों से मिलीं। संस्थान ने राष्ट्रपति के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। बच्चों ने एक गीत गाया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
बच्चों ने जिस गीत को गया था, उसके बोल बॉलीवुड के मशहूर गीत ’बार-बार ये दिन आए’ थे। मंच पर एक सुरक्षाकर्मी ने राष्ट्रपति को टिश्यू पेपर दिया और इससे उन्होंने अपने आंसू पोंछे। बाद में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वे गले से नहीं गा रहे थे, वे अपने ह््रदय से गा रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस प्रतिभा ने पुष्ट कर दिया कि दिव्यांगता के साथ पैदा होने वाले बच्चों में कुछ विशेष क्षमताएं होती हैं। उनका कहने का मतलब बच्चों के गीत से था। बच्चों ने जो गीत गाया वह ऐसे निकला जैसे देवी सरस्वती ने गाया हो।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...