नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया को क्रू थकान प्रबंधन और प्रशिक्षण मानकों के उल्लंघन को लेकर गंभीरता से लिया है। बीते एक वर्ष में एयर इंडिया को कई नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें विमान कर्मचारियों की अनदेखी, प्रशिक्षण की खामियां और सुरक्षा प्रक्रियाओं की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
डीजीसीए के मुताबिक, एयर इंडिया बार-बार चेतावनियों के बावजूद जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करने में असफल रही है। एक नोटिस में कहा गया कि एयरलाइन ने पायलटों को अनिवार्य विश्राम देने में कोताही बरती और सिम्युलेटर ट्रेनिंग के अनुपालन में भी खामियां रही हैं। नियामक एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने स्वैच्छिक रूप से कुछ जानकारियां डीजीसीए को दी थीं, जिनके आधार पर ये नोटिस जारी किए गए। प्रवक्ता ने कहा कि हम सभी नोटिसों का जवाब नियत समय सीमा में देंगे। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डीजीसीए की सख्ती ऐसे समय आई है जब बीते महीने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बताया गया कि टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान के दोनों इंजन बंद हो गए क्योंकि ईंधन आपूर्ति रुक गई थी। इस हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद डीजीसीए ने सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया था कि वे अपने बोइंग विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग तंत्र की गहन जांच करें। एयर इंडिया ने जानकारी दी कि उसने अपने सभी बोइंग 787 और 737 विमानों की जांच पूरी कर ली है और किसी प्रकार की तकनीकी खामी नहीं पाई गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला भारत की विमानन सुरक्षा प्रणाली के लिए एक चेतावनी है। एयरलाइन संचालन में पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ सुधार की आवश्यकता स्पष्ट हो चुकी है। अब यह देखना होगा कि एयर इंडिया डीजीसीए के निर्देशों पर किस हद तक अमल करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी