Delhi Turkman Gate Violence: दिल्ली में बवाल के बाद पत्थरबाजों पर एक्शन शुरू, पुलिस ने 10 लोगों हिरासत में लिया
खबर सार :-
Turkman Gate Bulldozer Action: तुर्कमान गेट के पास अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई के दौरान पथराव की घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया।
खबर विस्तार : -
Delhi Turkman Gate Violence: राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध कब्जे हटाने के बाद तनाव बना हुआ है। यहां दिल्ली नगर निगम (MCD) ने फैज-ए-इलाही दरगाह के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। अवैध दुकानों और दूसरे कंस्ट्रक्शन को हटाने के लिए देर रात 30 से ज़्यादा बुलडोजर पहुंचे। वहीं MCD की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पत्थरबाजी की। इस घटना में दिल्ली पुलिस के कई जवान घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए।
Turkman Gate Bulldozer Action: पत्थरबाजी के बाद एक्शन
अब दिल्ली पुलिस ने पत्थरबाजों के खिलाफ एक्शन में आ गई है। इस घटना पर पुलिस FIR दर्ज कर अत तक 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां MCD ने कल देर रात अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। पथराव की घटना के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पत्थर फेंकने वालों की पहचान अभी CCTV फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग से की जा रही है। पुलिस ने 4 से 5 संदिग्धों की पहचान कर ली है।
Turkman Gate Bulldozer Action: अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची थी पुलिस
दिल्ली के सिटी SP ज़ोन (CSPZ) के डिप्टी कमिश्नर (DC) विवेक अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध कब्जे को लेकर की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई। कार्रवाई रात भर चली और 4,000 स्क्वायर मीटर में यह ढांचा फैला था, इसे गिराने के लिए 32 JCB का इस्तेमाल किया गया। हम कल तक मलबा हटाने की कोशिश करेंगे। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश दिखाए गए। पहले तो लोग तितर-बितर हो गए। लेकिन कुछ लोग फिर वापस आ गए और पथराव करते रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30