Delhi Police Arrested 36 People: दिल्ली में 36 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फोन में मिला प्रतिबंधित ऐप
खबर सार :-
केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के आदेश पर देश के सभी राज्यों में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों से हजारों की संख्या में घुसपैठियों की पहचान की गई है। उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः देश भर में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों से अवैध घुसपैठियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी राज्यों की सरकारों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में दिल्ली में भी अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उत्तर-पश्चिमी इलाके में 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 17 बच्चे शामिल हैं। ये सभी आरोपी अवैध रूप से रह रहे थे और उनके पास वैध यात्रा दस्तावेज या वीजा नहीं था। इन पर कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस ने जानकारी सार्वजनिक कर दी है।
13 नागरिकों के पास से बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उत्तरी-पश्चिमी इलाके में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के पास से 7 स्मार्टफोन जब्त किए गए हैं, जिनमें प्रतिबंधित ऐप इंस्टॉल था। 13 लोगों के पास बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र मिला। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कई दिनों की मैनुअल और तकनीकी निगरानी के बाद 13 जून को वजीरपुर इलाके में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की जानकारी मिली थी। खास इनपुट पर कार्रवाई के दौरान टीम ने इलाके की घेराबंदी की और बड़े स्तर पर अभियान चलाया। गहन तलाशी अभियान के दौरान लगभग 25 फुटपाथ और 32 गलियों की जांच की गई। ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने भारत में अवैध रूप से रहने की बात स्वीकार की और खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया। उसके खुलासे के आधार पर अन्य सदस्यों की पहचान की गई और उन्हें पुलिस ने पकड़ा।
हरियाणा के मेवात में एक ईंट-भट्ठे पर कर रहे थे काम
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले नागरिकों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की जा रही है। ये सभी बांग्लादेशी नागरिक हैं। अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग पहले हरियाणा के मेवात में एक ईंट भट्टे पर काम करते थे। वहां हरियाणा पुलिस की ओर से पकड़े जाने के डर से भाग गए। उस समय से सभी लगातार अपना स्थान बदल रहे थे और स्थानीय आबादी में घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे थे। इन लोगों ने किराए पर मकान लेने की भी कोशिश की थी। फिलहाल अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पशु चारे के चोकर से बनाया जा रहा था बिस्किट, कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
2026-10-17
-
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नमो घाट हो रहा तैयार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे पीएम
2026-10-17
-
FSSAI Draft: 6 महीने तक के शिशुओं के लिए FSSAI का मसौदा जारी
2026-10-17
-
वाराणसी में भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
2026-10-17
-
उत्तराखंड में बिजली से नुकसान पर सख्ती, कुमाऊं में 250 से अधिक चोरी के मामले दर्ज
2026-10-17
-
ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, मानहानी केस में सुनवाई
2026-10-17
-
इंदौर: खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र बढ़ रहा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2026-10-17
-
गुजरात के भरूच की दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत; 6 घायल
2026-10-17
-
गांवों को गरीबी मुक्त करने का शिवराज सिंह का संकल्प, आजीविका मिशन से जुडे़गा हर परिवार
2026-10-17
-
नवरात्रि के सातवें दिन PM ने की सर्वमंगल की कामना, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-17
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16