Cyclone Month Weather Update: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात तूफान 'मोंथा' तेजी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो पिछले छह घंटों में तूफान 15 km प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है। चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के मंगलवार 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। IMD के अनुसार, साइक्लोन मोंथा के कारण 27 से 30 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की उम्मीद है। इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं साइक्लोन के तेज होने की संभावना के कारण भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है।
उधर तेजी से बढ़ रहे चक्रवात 'मोंथा' को देखते हुए, ओडिशा सरकार ने राज्य के आठ दक्षिणी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आठ जिलों में 128 नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF) की टीमें तैनात की गई हैं। IMD के मुताबिक, यह सिस्टम दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में है। यह अगले 12 घंटों के अंदर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक तूफ़ान में बदल जाएगा। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेगा और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवात तूफान बन जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन मोंथा के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास टकराने की उम्मीद है। इसके असर से ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश, तेज़ हवाएं और बाढ़ आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोन मोन्था शनिवार देर रात बंगाल की खाड़ी के बीच में बना और अभी गोपालपुर (ओडिशा) से करीब 850 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से करीब 680 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। साइक्लोन करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और अगले कुछ घंटों में इसके और तेज होने की उम्मीद है।
साइक्लोन का सबसे ज़्यादा असर मलकानगिरी, नबरंगपुर, कोरापुट, रायगढ़, गजपति, गंजम, कालाहांडी और कंधमाल ज़िलों पर पड़ सकता है। यहां भारी बारिश, तेज़ हवाओं और बाढ़ की संभावना के कारण इन जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है।
Cyclone Month से निपटने के लिए सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट और राहत कार्यों के लिए 128 स्पेशल टीमें तैनात की हैं। इनमें 24 ओडिशा डिज़ास्टर रैपिड एक्शन फ़ोर्स यूनिट, पांच नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स टीमें और 99 फ़ायर सर्विस यूनिट शामिल हैं। इमरजेंसी में तुरंत एक्शन लेने के लिए सभी टीमों को सेंसिटिव इलाकों में स्ट्रेटेजी के साथ तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मलकानगिरी में तीन ODRAF टीमें, एक NDRF यूनिट और आठ फायर ब्रिगेड तैनात की गई हैं, जबकि कोरापुट में तीन ODRAF, एक NDRF और चौदह फायर ब्रिगेड टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। नबरंगपुर में दस और रायगडा में ग्यारह फायर सर्विस टीमें तैनात हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस