Covid 19 Alert : भारत में कोविड-19 के मामले एक बार फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 5 मरीजों की मौत की खबर आ चुकी है जिसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4026 हो गई है। मरने वालों में से सभी को पहले से कोई न कोई गंभीर बीमारी थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की बात की जाए तो कोरोना के नए मामलों में तेजी महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में देखी जा रही है।
24 घंटे में मिले 59 नए केस, इनमें से 20 मामले अकेले मुंबई से
राज्य में कुल सक्रिय मामले 800 के पार
अब तक 873 संक्रमित (जनवरी 2025 से)
44 नए मामले मिले, 331 एक्टिव मरीज
87 नए केस, कुल सक्रिय केस 311
1. केरलः 80 वर्षीय बुजुर्ग, जो निमोनिया, डायबिटीज, हृदय रोग से पीड़ित
2. महाराष्ट्रः दो महिलाएं (70 और 73 वर्ष), डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थीं।
3. तमिलनाडुः 69 वर्षीय महिला, डायबिटीज और पार्किंसन की बीमारी से पीड़ित थीं।
4. पश्चिम बंगालः 43 वर्षीय महिला, एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम, सेप्टिक शॉक और किडनी फेल्योर से पीड़ित थी।
5. (पिछले दिनों) दिल्ली की 60 वर्षीय महिला, आंतों की बीमारी के साथ कोविड संक्रमित
ICMR के अनुसार, वर्तमान में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट NB-1-8-1 जिम्मेदार है। यह तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है लेकिन इसके लक्षण मौसमी फ्लू जैसे हैं और बीमारी हल्की होती है।
लक्षणों में शामिल हैंः बुखार, गले में खराश, खांसी, बदन दर्द और सिरदर्द, भूख न लगना, नाक बहना और थकान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है लेकिन सावधानी जरूरी है। खासकर वृद्धों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं और निगरानी बढ़ाई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस