Jammu Kashmir Ramban Cloud Burst: जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के एक गांव में रविवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कई घर पूरी तरह तबाह हो गए। वहीं पानी के तेज बहाव में कई गाड़ियां बह गई। फिलहाल 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। साथ ही श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बता दें कि बीते 24 घंटे से रामबन में तेज बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश भारी बारिश के चलते नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और आसपास के गांवों में पानी घुस आया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं कई जगहों पर हुए लैंडस्लाइड ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रामबन के धर्मकुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए। बादल फटने और लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी ढहने की घटनाएं हुईं, जिसके कारण यातायात रोकना पड़ा। इसके बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर फंसे हुए 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। हालांकि खराब मौसम और दुर्गम इलाके उनके प्रयासों के लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं।
रामबन के डिप्टी कमिश्नर ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही हल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से 24×7 संपर्क किया जा सकता है—फोन नंबर: 01998-295500, 01998-266790।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस