देहरादून: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जाएगी। तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को चार धामों में से एक यमुनोत्री धाम में चिनूक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का परीक्षण किया गया, ताकि यात्रा के दौरान चिनूक की मदद से उत्तरकाशी से यमुनोत्री तक भारी सामग्री पहुंचाई जा सके।
पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदाओं के कारण सरकारी और गैर सरकारी परिसंपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा था, इसलिए परिसंपत्तियों को बचाने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए चरणबद्ध तरीके से बाढ़ से बचाव के लिए निर्माण कार्य जरूरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने वायुसेना से चिनूक हेलीकॉप्टर मांगा था। हेलीकॉप्टर के सफल परीक्षण के बाद अब निर्माण एजेंसियों को यमुनोत्री धाम की करीब छह किलोमीटर लंबी चढ़ाई पर भारी निर्माण सामग्री पहुंचाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। चिनूक की मदद से अब भारी से भारी सामान भी आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।
जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि 30 अप्रैल से पवित्र यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू हो जाएगी, इसलिए वहां पहले से चल रहे निर्माण कार्यों को गति देने के लिए इस हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल लैंडिंग के बाद अब सिंचाई विभाग आवश्यक मशीनों को समय पर यमुनोत्री धाम पहुंचा सकेगा। यमुनोत्री धाम में मंदिर और जानकीचट्टी में श्रीराम मंदिर से लेकर अखोली पुल तक यमुना नदी के दोनों ओर 1956.85 लाख रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। प्रस्तावित चिनूक हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग के बाद मशीनों को एयरलिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस