Delhi Blast : सोमवार शाम को दिल्ली के ऐतिहासिक रेड फोर्ट के पास एक Hyundai i20 कार के विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। यह घटना शाम करीब 6ः52 बजे सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास हुई, जब वहां भारी भीड़ और यातायात जाम था। विस्फोट के बाद आस-पास खड़ी कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं, जिससे और भी नुकसान हुआ।

ब्ब्ज्ट फुटेज से पता चला है कि विस्फोट से पहले यह सफेद Hyundai i20 वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर एचआर 26सीई 7674 लगभग दो घंटे तक एक पास की पार्किंग क्षेत्र में खड़ी रही। जांचकर्ताओं का मानना है कि इस कार को उमर नाम का व्यक्ति चला रहा था, जो फरिदाबाद में एक विस्फोटक मामले में फरार चल रहा था। ब्ब्ज्ट में वाहन के पार्किंग में प्रवेश करते हुए ड्राइवर को खिड़की पर हाथ रखे हुए देखा गया। वीडियों में वह नीली और काली टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है।
विस्फोट के कारण हुई चेन रिएक्शन से लगभग पांच-छह कारें, चार मोटरसाइकिलें और तीन ई रिक्शा आग की चपेट में आ गए। आसपास के घरों में खिड़कियांे के टूटने की आवाजें भी सुनाई दीें। इस विस्फोट में 11 लोगों ने अपनी जान गवांई तो करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और विशेष शाखा के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अनधिकृत गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह घटना अगर आतंकवादी हमले के रूप में सामने आती है, तो दिल्ली में 2011 हाईकोर्ट बम विस्फोट के बाद यह पहला बड़ा विस्फोट होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी