Nitin Nabin: नितिन नबीन की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब जेड श्रेणी की सिक्योरिटी में रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
खबर सार :-
Nitin Nabin BJP President: नितिन नवीन को सर्वसम्मति से भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। जिसके बाद उन्हें Z-कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई। नबीन की सुरक्षा अब CRPF कमांडो संभालेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी और उन्हें अपना "बॉस" बताया।
खबर विस्तार : -
Nitin Nabin BJP President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। जिसके तहत उनकी सुरक्षा के लिए सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के कमांडो तैनात किए जाएंगे। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को नितिन नबीन की सुरक्षा संभालने के आदेश दिए थे। Z-कैटेगरी की सुरक्षा को देश में दी जाने वाली सबसे प्रमुख सुरक्षों में से एक मानी जाती है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत, उस शख्स के साथ 24/7 हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिसमें एक क्लोज प्रोटेक्शन टीम, एस्कॉर्ट गाड़ियां और दूसरी सुरक्षा व्यवस्थाएं शामिल होती हैं।
Nitin Nabin बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष
दरअसल भाजपा ने मंगलवार को औपचारिक रूप से नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा ऑफिस में नए चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी। नितिन नबीन ने JP नड्डा की जगह BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला है। वह BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पार्टी में इस टॉप पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता हैं। इससे पहले, 14 दिसंबर 2025 को 45 साल के नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने से पहले, उन्होंने दिल्ली के झंडेवालान देवी मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने हनुमान मंदिर भी गए और दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में भी मत्था टेका।
Nitin Nabin: कौन है नितिन नबीन, जिसे भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष
23 मई 1980 को रांची, झारखंड में जन्मे नितिन नबीन बिहार विधानसभा के पांच बार सदस्य रह चुके हैं और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री भी हैं। वह अपने लगातार संगठनात्मक कौशल और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। नबीन ने कम उम्र में ही चुनावी राजनीति में कदम रखा और 2006 में पहली बार पटना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा के लिए चुने गए। 2010 से, नितिन नबीन लगातार बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने जा रहे हैं, उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीत हासिल की। इस तरह, वह पांच बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर सड़क निर्माण, शहरी विकास और आवास, और कानून जैसे अहम मंत्रालय भी संभाले हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30