BJP New President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। भाजपा 20 जनवरी को अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेगी। जबकि इस पद के लिए नामांकन एक दिन पहले, 19 जनवरी को दाखिल किए जाएंगे। पार्टी ने आज (शुक्रवार 16 जनवरी ) अध्यक्ष चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार 16 जनवरी को निर्वाचक मंडल मतदाताओं की सूची जारी की जाएगी। पार्टी ने साफ किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया तय शेड्यूल के अनुसार राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को दाखिल किए जाएंगे, और अगर ज़रूरत पड़ी तो अध्यक्ष के लिए चुनाव मंगलवार, 20 जनवरी को होगा। हालांकि, इस बात की बहुत ज़्यादा संभावना है कि मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) अकेले उम्मीदवार के तौर पर अपना नॉमिनेशन दाखिल करेंगे। इस स्थिति में, वह 19 जनवरी को ही पार्टी के अगले अध्यक्ष बन जाएंगे। हालांकि, औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जा सकती है। सूत्रों की माने तो पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मौजूदा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा नितिन नबीन के प्रस्तावक हो सकते हैं। पार्टी के SC, ST और महिला नेताओं द्वारा भी नॉमिनेशन पेपर्स फाइल किए जाएंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को होगा। इस दिन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ, नितिन नबीन (Nitin Nabin) भाजपा हेडक्वार्टर में नए अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे। इस मौके पर PM मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अन्य सीनियर नेता, राज्य BJP अध्यक्ष और मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद अगले दिन नितिन नबीन 21 जनवरी को सभी प्रदेश के संगठन मंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। दरअसल वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह 2020 से इस पद पर हैं। BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को नड्डा का उत्तराधिकारी बनाए जाने की उम्मीद है और उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।
BJP New President: नितिन नबीन कौन हैं?
46 साल के नितिन नबीन का जन्म 1 सितंबर 1980 को रांची में हुआ था। नितिन ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में की। नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर सिंह 1995 से 2006 तक लगातार पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। 2006 में नितिन नबीन ने पहली बार उपचुनाव लड़ा और विधायक बने। हालांकि, परिसीमन के बाद पटना पश्चिम और कुछ इलाकों का नाम बदलकर बांकीपुर कर दिया गया। नितिन 2010 से लगातार इस सीट से चुनाव जीत रहे हैं। इतना ही नहीं नीतीश कुमार की सरकार में उन्होंने शहरी विकास और आवास मंत्रालय और कानून और न्याय मंत्रालय का भी कार्यभार संभाला है। इस साल विधानसभा चुनाव के बाद जब राज्य में नई NDA सरकार बनी, तो नितिन को सड़क निर्माण विभाग का मंत्री बनाया गया।
गौरतलब है कि नितिन नबीन (Nitin Nabin) के अध्यक्ष बनते ही उन्हें कई राज्यों के चुनाव और पार्टी की भविष्य की रणनीतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में विधानसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करना होगा। इसके बाद 2027 की जनगणना की तैयारी और लोकसभा में 33% महिला आरक्षण को लागू करना होगा। 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से संगठन को मजबूत करना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-31
एलओसी पार करते समय पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, पकड़े जाने पर बोला ‘प्रेमिका से मिलने आया हूं’
2026-05-31
Abhishek Banerjee के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पर लगी गंभीर चोट
2026-05-31
2026-05-31
ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल पर कसा शिकंजा, दिल्ली पुलिस की जांच तेज
2026-05-31
2026-05-31
2026-05-30
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का जबरदस्त विरोध, प्रदर्शनकारियों ने अंडे और जूते फेंके, लगाए नारे
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-30
NEET UG 2026 Paper Leak Case: CBI की जांच तेज, मनीषा हवलदार की कस्टडी बढ़ी, मांढरे को...
2026-05-30
Pashupati seal controversy: ऑड्रे ट्रुश्के के बयान पर भड़के भारत के संत, कहा- अमेरिका मांगे माफी
2026-05-30
2026-05-30
वाहन चालकों को झटका! CNG और PNG के बढ़े दाम, सरकार ने की ये अपील
2026-05-30
म्यांमार के राष्ट्रपति का पहली भारत यात्रा आज से, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
2026-05-30