Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत
खबर सार :-
Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखादान के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और 12 से ज़्यादा लोग घायल हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
खबर विस्तार : -
Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। यह हादसा हावड़ा रूट पर लालखदान के पास उस वक्त हुआ जब पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
Bilaspur Train Accident: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उधर घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तुरंत मौके पर बचाव दल और मेडिकल यूनिट भेजी। स्थानीय प्रशासन भी मदद के लिए मौके पर मौजूद है। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई। हादसे की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है। रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। हालांकि, हादसे की वजह अभी साफ नहीं है। हालांकि, हादसे की वजह अभी साफ नहीं है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Train Accident: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बिलासपुर ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने यात्रियों और उनके परिवारों की मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग हादसे और घायलों की हालत से जुड़ी सही जानकारी के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। जारी किए गए नंबर हैं चंपा जंक्शन के लिए 808595652, रायगढ़ के लिए 975248560 और पेंड्रा रोड के लिए 8294730162। इसके अलावा, हादसे वाली जगह पर सीधे दो हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर तुरंत जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है: 9752485499 और 8602007202।
रेलवे ने बताया कि सभी हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे एक्टिव रहेंगे ताकि यात्रियों के परिवार तुरंत ज़रूरी जानकारी हासिल कर सकें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने वीडियो कॉल के ज़रिए सीधे बिलासपुर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से संपर्क किया और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट संजय अग्रवाल से घटना के बारे में जानकारी ली।
अन्य प्रमुख खबरें
-
स्कूलों में जंक फूड पर FSSAI का शिकंजा!
2026-08-11
-
इतिहास के पन्नों में : मनमोहन सिंह की विदाई और सोनिया गांधी का राजनीतिक वार
2026-08-11
-
क्यों मनाया जाता है विश्व हाथी दिवस? कब हुई थी शुरुआत, जानें इसका महत्व
2026-08-11
-
देशभर में मानसून सक्रिय, इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट
2026-08-11
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संसद में बोलेंगे अमित शाह, केंद्र की शर्त
2026-08-11
-
क्या अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए? राहुल गांधी ने खोली सरकार की पोल!
2026-08-11
-
छह चरणों में यूपी में होंगी अग्निवीर भर्तियां, अभ्यर्थियों की सुविधाओं के लिए चल रहा बैठकों का दौर
2026-08-10
-
सावन के सोमवार को 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
2026-08-10
-
मध्य प्रदेशः राजगढ़ में हादसा, नाले में बही कार, 7 की मौत, 2 लापता
2026-08-10
-
देश में राष्ट्रीय सड़क दुर्घटना के मामले में तमिलनाडु सबसे आगे
2026-08-10
-
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भोपाल सहित कई जिलों में स्कूल बंद
2026-08-10
-
Ranchi Protest: विधानसभा घेराव के लिए झारखंड के कोने-कोने से पहुंचे छात्र
2026-08-10
-
विश्व शेर दिवसः सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
2026-08-10
-
JNU ने Umar Khalid की किताब पर कार्यक्रम रद्द किया
2026-08-10
-
8th Pay Commission : सैलरी में बढ़ोतरी और फिटमेंट फ़ैक्टर की जानकारी
2026-08-10