Bengaluru Stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ मामले में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के बढ़ने वाली है। इस मामले में IPL 2025 विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम. वेंकटेश की ओर दर्ज कराई गई है। जिसके लेकर पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शिकायत पर पहले से दर्ज मामले के तहत विचार किया जाएगा और चल रही जांच के दौरान इसकी भी जांच होगी।
बता दें कि गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। यह समारोह स्टेडियम के अंदर चल रहा था लेकिन स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घायल हो गए। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को फ्रैंचाइजी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले समेत चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया। निखिल सोसले मुंबई भागने की फिराक में थे।
निखिल के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सदस्य सुनील मैथ्यू, सुमंत और किरण को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और DCP सहित पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
बता दें कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ उस समय मची जब आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 40से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई। कुछ घंटों बाद चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। एफ़आईआर में लगाए गए आरोपों में गैर इरादतन हत्या भी शामिल है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...