Bangalore Rain: भारत के दक्षिण में मानसून आने में अभी 6 से 7 दिन शेष हैं, लेकिन मानसून पूर्व बारिश ने आफत मचानी शुरू कर दी है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई हिस्सों में सोमवार से शुरू हुई बारिश अभी तक जारी है। भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए है। शहर की ज्यादातर सड़कें पानी में डूबी हैं। 500 से ज्यादा घरों में पानी भर गया। 24 घंटे के अंदर बेंगलुरु में 10 सेमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
इधर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बेंगलुरु में मंगलवार को भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने कर्नाटक के पास अरब सागर के ऊपर 21 मई से चक्रवाती परिसंचरण के बारे में चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती गतिविधि तेज होने से 22 मई को और तेज बारिश होगी। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग की माने तो केरल में 27 मई को दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को वायनाड और केरल के उत्तरी जिलों कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पलक्कड़, मलप्पुरम और त्रिशूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस क्षेत्र के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने एर्नाकुलम, कोट्टायम, इडुक्की, अलप्पुझा और पथानामथिट्टा के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश के कारण भूस्खलन की संभावना बढ़ सकती है, खासकर पहाड़ी इलाकों में।
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। वहीं मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश के खजुराहो में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश का बांदा 46.6 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म रहा। आईएमडी की माने तो केरल में 27 मई को दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) दस्तक दे सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी