Bangalore Stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के बाद अब कर्नाटक सरकार एक्शन में आ गई। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें आरसीबी का मार्केंटिंग हेड का नाम भी शामिल है। जबकि सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और DCP सहित पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
बताया जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले मुंबई भागने की फिराक में थे। कर्नाटक पुलिस ने उन्हें शुक्रवार सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। निखिल के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सदस्य सुनील मैथ्यू, सुमंत और किरण को भी गिरफ्तार कर लिया है। सुनील डीएनए के उपाध्यक्ष हैं और आईपीएल इवेंट्स को संभालते हैं। सीएम सिद्धारमैया ने गुरुवार को आरसीबी टीम, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के दो अधिकारी सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस की छापेमारी में अपने घरों पर नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि पुलिस उपायुक्त अक्षय के नेतृत्व में केंद्रीय अपराध शाखा ने रात भर अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अपराध जांच विभाग को सौंपा जा सकता है। इसके अलावा गुरुवार को सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया और सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
बता दें कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ उस समय मची जब आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 60 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई। कुछ घंटों बाद चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। एफ़आईआर में लगाए गए आरोपों में गैर इरादतन हत्या भी शामिल है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस