अयोध्याः ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों द्वारा दिखाए गए पराक्रम के सम्मान और भारतीय सैनिकों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे से शुरू होकर हनुमानगढ़ी चौराहा, सब्जी मंडी, चौक हैदरगंज, सहकारी बैंक चौराहा होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाजपा नेता बृजेंद्र दुबे ने कहा कि हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों और पाक एयरबेस पर हमला कर दुनिया को दिखा दिया कि भारत उकसाने पर छोड़ता नहीं है और जब पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की तो हमारे सैनिकों ने पड़ोसी देश को ऐसे जख्म दिए कि वह कभी भूल नहीं पाएगा। उन्होंने देशवासियों से आतंकवाद को मिलकर मुंहतोड़ जवाब देने की अपील भी की।
इस दौरान तिरंगा यात्रा के संयोजक बृजेंद्र दुबे के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम युवा, स्थानीय पुलिस कर्मी और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ राम मोहन भारती (जिला उपाध्यक्ष भाजपा अयोध्या), के.के.तिवारी (मंडल अध्यक्ष भाजपा हैदरगंज), महेंद्र मिश्रा (निवासी मंडल अध्यक्ष हैदरगंज), अंकित श्रीवास्तव, नरेंद्र पांडे, मंडल मंत्री शैलेन्द्र शुक्ला, अनुराग पटेल, विपिन मिश्रा, दीपू मिश्रा, प्रमोद कुमार, मनोज तिवारी, जगन्नाथ दुबे, राम शंकर यादव, मुन्ना तिवारी, शिवम पांडे, सुरेश शामिल रहे। वर्मा, कपिलदेव पांडे, अशोक श्रीवास्तव, रामप्रताप जयसवाल, लक्ष्मण मोदनवाल, दिलीप गिरि, के.डी. पांडे, विजय प्रताप सिंह, मुंशी लाल चौहान, पवन पांडे, दिनेश पांडे, रामसजीवन पांडे, रामकेवल पांडे, ज्ञान सागर मिश्रा, अतुल पांडे, अतुल मिश्रा, गौरव पांडे, कृष्ण कुमार पांडे, सोनू पांडे, रोशन अली, उदित सर्राफ (जिला पंचायत समिति), सियाराम सर्राफ, निकाऊ पांडे आदि प्रमुख लोगों के साथ 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस