अयोध्याः BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह BJP संगठन की बैठक करने अयोध्या पहुंचे। जहां सर्किट हाउस में BJP नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अपनी पार्टी और उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से भारतीय सेना का सम्मान करता हूं, जिस तरह से उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है और आतंकियों को चुन-चुन कर मारा है वह ऐतिहासिक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को हमारी सेना ने पूरा किया है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी द्वारा एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश की सेना और देश का अपमान करती रही है, यह सबको पता है, पाकिस्तान की एजेंसियों ने सबको कोमा में डाल दिया है, पाकिस्तान में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, यह सब सबको पता है, इसके बाद भी कांग्रेस सवाल उठा रही है।
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह लोग जातिवादी और परिवारवादी लोग हैं, इनका एजेंडा पीडीए का एजेंडा नहीं है, इनका एजेंडा परिवार के विकास का एजेंडा है। BJP के संगठनात्मक चुनाव पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 98 जिला इकाइयों में से 70 जिला इकाइयां घोषित हो चुकी हैं, 28 जिले घोषित होने बाकी हैं, अयोध्या की दोनों इकाइयां मिल्कीपुर चुनाव के कारण रोक दी गई थीं, शेष दो अयोध्या की हैं और शेष 26 बची हैं, जिसमें से सिद्धार्थनगर की एक इकाई निर्वाचन योग्यता न होने के कारण रोक दी गई थी, उस पर बहुत जल्द चर्चा के बाद घोषणा कर दी जाएगी, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी