अयोध्याः भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या के प्रतिनिधिमण्डल ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा से मुलाकात कर जनपद अयोध्या के तीनों टोल प्लाजा को बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा चेतावनी दी कि यदि 23 मई 2025 तक तीनों टोल प्लाजा बंद नहीं किए गए तो 24 मई 2025 को भरतकुंड टोल प्लाजा पर किसान महापंचायत कर टोल फ्री कराया जाएगा। किसी भी प्रकार के संकट की पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि भरतकुंड टोल प्लाजा नगर पंचायत भरतकुंड क्षेत्र में स्थित है तथा टू लेन रोड पर है जो किसी भी प्रकार से वैध नहीं है। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी ने लोकसभा में बयान दिया है कि 60 किलोमीटर से पहले टोल स्थापित नहीं किया जाएगा तथा यदि कहीं स्थापित किया गया है तो उसे बंद कर दिया जाएगा तथा टोल के आसपास 20 किलोमीटर के अंदर रहने वाले निवासियों/किसानों के लिए टोल फ्री रहेगा।
इसके बावजूद भी टोल कर्मी देश की सरकार के आदेश निर्देशों का उल्लंघन कर जबरन टोल वसूली कर रहे हैं और जिला प्रशासन टोल बंद करने में बहानेबाजी कर रहा है जिसके विरोध में 24 मई 2025 को भरतकुंड टोल प्लाजा पर किसान महापंचायत बुलाई गई है। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि फैजाबाद से प्रयागराज, फैजाबाद से रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग फैजाबाद से मापा जाता है इसलिए भरतकुंड और मीठा गांव टोल प्लाजा फैजाबाद जिले से बाहर स्थापित किया जाना चाहिए।
अगर अयोध्या जिले के तीनों टोल बंद नहीं किए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि जनता के साथ दुर्व्यवहार करना, जनता को सुविधाएं न देना और अवैध टोल कर्मियों द्वारा जबरन टोल वसूली करना बड़ा अपराध है। दैनिक मंडल में राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के अलावा जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, विकास वर्मा, विवेक पटेल, शिवबरन वर्मा, रोहित वर्मा, मनोज कनौजिया आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस