दिल्ली में हर वर्ग के लोग कैंटीन से पांच रुपये में ले सकते हैं भोजन, भाजपा का था चुनावी संकल्प

खबर सार :-

दिल्ली सरकार ने अपना चुनावी वादा पूरा किया है। उसने 100 अटल कैंटीन के संकल्प को आज पूरा कर लिया है। अटल कैंटीन की शुरुआत 25 दिसंबर 2025 को हुई थी।
दिल्ली में  पांच रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन, 100 अटल कैंटीन खुले, लाभान्वित होगे एक लाख लोग

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने 100 अटल कैंटीन के संकल्प को रविवार को पूरा करने कर लिया है। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन किया गया है। यह काम आठ माह में पूरा कर लिया गया है। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) ने अटल कैंटीन की शुरुआत 25 दिसंबर 2025 को किया था। इस दिन अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाती है। इस समय इन 100 अटल कैंटीनों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री एवं दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 100 अटल कैंटीनों के शुभारंभ के मौके पर कहा कि यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि देशभर से दिल्ली में लोग आते हैं। इनको सस्ता व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सामान्य योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः की भावना को साकार करते हुए 100 अटल कैंटीन स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल श्रद्धेय अटलजी की अंत्योदय की भावना और जनसेवा के आदर्शों को समर्पित एक सार्थक श्रद्धांजलि भी है। अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार प्रयास कर रही है कि कोई भी जरूरतमंद सम्मानजनक और पौष्टिक भोजन से वंचित न रहे। 

विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास भी है व्यवस्था

एक कैंटीन दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास खोली गई है। इस यूनिवर्सिटी एरिया में विद्यार्थी रहते हैं। वह भी इस कैंटीन में पौष्टिक व सस्ता भोजन खा सकते हैं। मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली को बनाने के पीछे लाखों श्रमिकों का परिश्रम है। ऐसे में उनके भोजन की चिंता करना सरकार का दायित्व है।

रोज एक लाख लोगों को मिलेगा भोजन

25 दिसंबर 2025 से दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) ने अटल कैंटीन की संख्या लगातार बढ़ाई है। आज 25 नई कैंटीन खोली गईं। अब 100 का लक्ष्य पूरा हो गया। अब तक 95 लाख सब्सिडी वाला भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है। इन कैंटीनों के माध्यम से बिना किसी अवकाश के भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भोजन मात्र 5 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 1 लाख लोगों को यह सुविधा दी जा सकेगी। 

इन स्थानों पर भी खोली गई कैंटीन

इन कैंटीन से सालभर में लगभग 3.65 करोड़ भोजन (थाली) उपलब्ध कराई जाएंगी। विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में इस संबंध में वादा किया था। जो 25 नई अटल कैंटीन हैं, उनमें जनकपुरी में पंखा रोड स्थित उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-17 स्थित अमर ज्योति कॉलोनी एवं रोहिणी सेक्टर-4 एक्सटेंशन स्थित लाल फ्लैट, विकासपुरी में एमसीडी पार्क स्थित इंदिरा कैंप नंबर-5 पार्ट-2 तथा राजीव गांधी कैंप व टी-कैंप हस्तसाल, मुंडका में सावदा घेवरा एसआरएस कॉलोनी के फेज-1 एवं फेज-2, तिमारपुर में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-3 पर कैंटीन की व्यवस्था की गई है।

तथा मुखर्जी नगर स्थित मुंशी राम जेजे क्लस्टर, रिठाला में सेक्टर-16 स्थित गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, मॉडल टाउन में आरपी बाग के संगम पार्क स्थित सामुदायिक भवन, मुस्तफाबाद में पूर्वी करावल नगर स्थित वीर सावरकर एमसीडी अस्पताल, आरके पुरम में मोती बाग, नई दिल्ली में एम्स के सामने, मटिया महल में एलएनजेपी अस्पताल, मंगोलपुरी में संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के एस ब्लॉक व रोहिणी सेक्टर-3 स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल, सीमापुरी में इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज, विश्वास नगर में विवेक विहार स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास, आदर्श नगर में आजादपुर मंडी स्थित अदरक मार्केट एवं एपीएमसी के चौधरी हीरा सिंह पार्क, नरेला में टिकरी खुर्द स्थित एसआरएस कॉलोनी एवं होलंबी खुर्द स्थित एसआरएस कॉलोनी, रोहिणी सेक्टर-26 स्थित एसआरएस कॉलोनी के सामुदायिक भवन तथा शालीमार बाग में शीश महल पार्क स्थित आयुर्वेदिक कैंप में अटल कैंटीन खोली गई हैं। 

यह भी पढ़ें :  Independence Day: स्लोवाकिया, रोमानिया और नेपाल समेत कई देशों ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

अन्य प्रमुख खबरें