Danger To Earth : एक नए खगोलीय शोध की रिपोर्ट ने हमारी पृथ्वी और पूरे सौरमंडल की स्थिरता को लेकर कुछ अप्रत्याशित आशंकाएं बढ़ा दी हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मांड में पृथ्वी के पास से गुजरता हुआ कोई तारा उसके गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अपने गुरुत्वाकर्षण से अपनी ओर खींच सकता है। ऐसी घटना हालाँकि बेहद दुर्लभ घटना मानी जाएगी लेकिन यह असंभव नहीं है।
हजारों सिमुलेशन पर आधारित इस शोध में दावा किया गया है कि हमारा सौरमंडल जितना हमने पहले सोचा था, उससे कहीं ज्यादा अस्थिर हो सकता है। अध्ययन में यह भी पाया गया है कि सूर्य के समान द्रव्यमान वाला कोई भी गुजरता हुआ तारा हमारी पृथ्वी के करीब यानी पर्याप्त रूप से हमारे सौरमंडल के करीब से गुजरता है तो वह गंभीर खगोलीय गड़बड़ी पैदा कर सकता है।
शोध के अनुसार, यदि कोई फील्ड स्टार (हमारे सूर्य के अलावा कोई अन्य तारा) 10,000 खगोलीय इकाइयों के भीतर से गुजरता है, तो उसका गुरुत्वाकर्षण प्रभाव काफी शक्तिशाली हो सकता है। यह प्रभाव सौरमंडल के बाहरी किनारे पर मौजूद बर्फीले आवरण, ऊर्ट क्लाउड को हिला सकता है। इसके गुरुत्वाकर्षण प्रभाव अंदर की ओर तरंगित हो सकते हैं, जिससे ग्रहों, जिनमें हमारी पृथ्वी भी शामिल है, की कक्षाओं में अस्थिरता आ सकती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इस तरह के व्यवधान की आशंका पहले के मॉडलों द्वारा सुझाए गए अनुमानों से कहीं अधिक है।
शोधपत्र में शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगले चार अरब वर्षों में, गुजरते हुए तारों को सौरमंडल में अस्थिरता पैदा करने के लिए सबसे अधिक प्रभावशाली कारक के रूप में देखा जा रहा है।
सिमुलेशन से पता चलता है कि बुध ग्रह की कक्षा सबसे अधिक कमजोर हो सकती है। बुध के लिए कक्षीय गड़बड़ी (वतइपजंस चमतजनतइंजपवद) की आशंका 50 से 80 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। मंगल ग्रह को भी किसी खगोलीय पिंड से टकराकर गायब हो जाने का 0.3 प्रतिशत जोखिम है।
लेकिन, पृथ्वी के लिए संभावित परिणाम कहीं अधिक भयावह हो सकते हैंः
हालांकि, शोध में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऐसी घटनाओं की संभावना बहुत कम है, लेकिन खगोलविदों के लिए यह एक महत्वपूर्ण चेतावनी है कि हमारे सौरमंडल की स्थिरता को बाहरी खगोलीय पिंडों से भी खतरा हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी