Assam Earthquake : असम में रविवार दोपहर करीब 5 बजे आए भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। जिससे लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 5.8 रही है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान का अभी तक पता नहीं चला है।
मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली से 15 किलोमीटर दूर जमीन से 5 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का असर पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देशों बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान और चीन में भी महसूस किया गया। भूकंप विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद, कम तीव्रता वाले दो और भूकंप महसूस किए गए। शाम 4.41 बजे 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 4.58 मिनट पर उदलगुरी जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप जमीन से 5 किलोमीटर नीचे स्थित था। तीसरा भूकंप उदलगुरी जिले में 5.21 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 2.9 दर्ज की गई।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके गुवाहाटी , तिनसुकिया, नागांव, होजाई, दिमा हसाओ, गोलाघाट, धुबरी, श्रीभूमि, चिरांग, जोरहाट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, बक्सा, कोकराझार और नितपुर जैसे जिलों में महसूस किए गए। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी असम में आए भूकंप के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा है। उन्होंने लिखा- आज असम में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र उदलगुरी के पास था। अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हम लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी