Asim Muneer Nuclear Threat: पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की अमेरिकी धरती से परमाणु हमले की गीदड़भभकी के एक दिन बाद, भारत सरकार ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सूत्रों की माने तो भारत सरकार ने मुनीर के इन बयानों को बेहद गैरजिम्मेदाराना बताया है। भारत ने साफ कहा है कि हम किसी भी परमाणु ब्लैकमेल को स्वीकार नहीं करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मुनीर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाकिस्तान में सेना और आतंकवादी संगठनों के बीच सांठगांठ है। इस वजह से पाकिस्तान में परमाणु कमान और नियंत्रण की स्थिति भी संदिग्ध है। विश्व समुदाय को इससे सावधान रहना चाहिए। प्रवक्ता ने खेद व्यक्त किया कि मुनीर ने अमेरिकी धरती से भारत के खिलाफ यह बयान दिया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने कहा, "हमारा ध्यान पाकिस्तानी सेना प्रमुख द्वारा अमेरिका यात्रा के दौरान कथित तौर पर की गई टिप्पणियों की ओर आकर्षित हुआ है। पाकिस्तान को परमाणु (Nuclear Threat) हथियारों की धमकी देने की आदत है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इन धमकियों में छिपी गैरजिम्मेदारी को समझ सकता है।" उन्होंने भारत के आधिकारिक रुख को दोहराया कि देश किसी भी तरह के परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत को धमकी दी थी कि पाकिस्तान भारत को सिंधु नदी का पानी कभी नहीं रोकने देगा और हर कीमत पर अपने जल अधिकारों की रक्षा करेगा। भले ही इसके लिए उसे भारत द्वारा बनाए जा रहे किसी भी बांध पर हमला करके उसे नष्ट क्यों न करना पड़े। उनकी परमाणु धमकी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया व्यापार नीतियों के कारण नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। ट्रंप ने 19 जून को मुनीर की मेज़बानी की थी।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस