Tata Ernakulam Express Fire: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में सोमवार (29 दिसंबर) को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। यहां टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18189) में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के B1 और M2 कोच आग में पूरी तरह जल गए।यह घटना तब हुई जब ट्रेन टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही थी। घटना के बाद, सुरक्षा एहतियात के तौर पर ट्रेन को एलामंचिली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
उधर आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और चार फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया। आसपास के कोचों में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में एक यात्री एक व्यक्ति का शव मिला है, जबकि कई अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। मृतक की पहचान विजयवाड़ा के रहने वाले चंद्रशेखर (70) के रूप में हुई। फिलहाल मृतक के परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।
यह हादसा रविवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुआ। आग की सूचना मिलते ही लोको पायलट ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना येलामंचिली के पास हुई। आग लगने के समय, प्रभावित कोच में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री थे।
मिली जाकारी के मुताबिक, आग से दोनों कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए। रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों से, आग से प्रभावित दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। मौके पर मौजूद एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आग बहुत भीषण थी। हताहतों की सही संख्या का पता लगाने और आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस