Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह आज दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। गृहमंत्री अपने दौरे की शुरुआत में वे नवा रायपुर के सेक्टर-2 में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) परिसर और देश की सबसे हाईटेक फोरेंसिक लैब का आधारशिला रखेंगे।
यह विश्वविद्यालय भारत सरकार द्वारा गुजरात में संचालित किया जाता है, जो फोरेंसिक विज्ञान, खोजी अनुसंधान, अपराध विज्ञान और फोरेंसिक मनोविज्ञान जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करता है। इससे वैज्ञानिक जांच के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सुविधा मिलने वाली है।
इसके बाद अमित शाह नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के DGP और एडीजीपी के साथ नक्सल ऑपरेशन की रणनीति को लेकर अहम बैठक करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। इस दौरान राज्य सरकार की नई रणनीतियों और "आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति" पर चर्चा होने की संभावना है। अमित शाह रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे। इसके अलावा दूसरे दिन यानी 23 जून को बस्तर के नारायणपुर क्षेत्र के ग्रामीणों और सुरक्षा बलों से बातचीत करें। यहीं ने 4:30 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
बता दें कि गृह मंत्री का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए 2026 तक की समयसीमा घोषित की है। दरअसल छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने के बाद से अब तक 427 नक्सलियों को मारा जा चुका है। जबकि पिछले तीन माह में 350 से ज्यादा एनकाउंटर किए गए हैं। अमित शाह इससे पहले अप्रैल में बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शिरकत की थी, जहां उन्होंने ऑपरेशन की समीक्षा की थी। उस समय भी उन्होंने साफ कर दिया था कि केंद्र और राज्य की संयुक्त रणनीति के चलते नक्सल समस्या अब अपने अंतिम चरण में है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी