लखनऊ, अपनी तमाम मांगों को लेकर 9 जुलाई को बैंकिंग, बीमा, कोयला खनन, राजमार्ग और निर्माण जैसे क्षेत्र के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल करंगे। इस हड़ताल में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के साथ उनकी सहयोगी इकाइयों का भी साथ रहेगा। हड़ताल का ऐलान सरकार की मजदूर, किसान और राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरोध में किया गया है। यद्यपि श्रमिक संगठनों ने हड़ताल को सफल बनाने के साथ आम लोगों की जरूरी सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए संगठित और असंगठित क्षेत्रों में तैयारी की हैं।
हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू के अनुसार, हड़ताल के कारण बैंकिंग, डाक सेवाएं, कोयला खनन, राज्य परिवहन, फैक्ट्रियां के काम प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य जरूरी सेवाओं की आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की अमरजीत कौर का कहना है कि हड़ताल में 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों का साथ है। किसानों और ग्रामीण श्रमिकों ने भी समर्थन देने के लिए कहा है। एनएमडीसी लिमिटेड तथा अन्य खनिज, इस्पात कंपनियों, राज्य सरकार के विभागों की ओर से भी हड़ताल में समर्थन रहेगा।
इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों ने सूचना दी है कि वह नेतृत्व के साथ खड़े रहेंगे, जबकि संयुक्त किसान मोर्चा और कृषि श्रमिक संगठनों ने पहले से ही अपनी मांगों को गिना दिया है। दरअसल, श्रमिक संगठनों का कहना है कि पिछले साल श्रम मंत्री को 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया था। यदि सरकार ध्यान देती तो पिछले 10 वर्षों से वार्षिक श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं करने का कारण बताती और इसे पुनः शुरू करवाती। हड़तालियों की की मांग है कि चार नई श्रम संहिताएं लागू कर सरकार श्रमिकों के अधिकारों की उपेक्षा कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस