मुंबईः एयर इंडिया का एक यात्री विमान सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान कोच्चि से मुंबई आ रहा था। एयर इंडिया का विमान एआई 2744 एयरपोर्ट पर लैंड करते समय तेज बारिश के बीच रनवे पर फिसल गया और उसके तीनों टायर बर्स्ट हो गये। पायलट की सूझबूझ और तेज रिएक्शन की वजह से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
मुंबई में हुए विमान दुर्घटना पर एयर इंडिया ने बयान जारी किया है। एयर इंडिया ने बताया कि विमान को सुरक्षित रूप से टैक्सीवे तक लाया गया और सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित प्लेन से उतार लिया गया है। इसमें किसी को भी चोट नहीं आई है। घटना के बाद विमान को तुरंत ग्राउंड कर दिया गया है और उसकी तकनीकी जांच की जा रही है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। तेज बारिश के कारण लैंडिंग के बाद विमान रनवे से थोड़ा फिसल गया। पायलट ने स्थिति को संभाला और विमान को सुरक्षित गेट तक पहुंचाया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जा रही है। मुंबई एयरपोर्ट पर इस घटना के बाद कुछ समय के लिए उड़ानों की आवाजाही पर असर पड़ा, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी