Air India Plane Fire: दिल्ली एयरपोर्ट मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एयर इंडिया के विमान में लैंड करते ही आग लग गई। एयर इंडिया का विमान जैसे ही हांगकांग से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, विमान की ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने या चोटिल होने की कोई खबर नहीं है, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद कंपनी ने कहा है कि विमान को फिलहाल ग्राउंडेड कर दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। नियामक एजेंसियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
एयर इंडिया ने इस घटना की जानकारी दी। एयर इंडिया एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करके बताया कि हांगकांग से दिल्ली आ रही उड़ान AI315 में आज लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद आग लग गई। यह आग विमान के ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में लगी। फिलहाल एयर इंडिया ने कहा कि आगे की जांच के लिए उड़ान रोक दी गई है और नियामक को सूचित कर दिया गया है।
बता दें कि इससे पहले, गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के समय विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और दो पायलट शामिल थे। विमान दुर्घटना में एक यात्री को छोड़कर विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। यह एयर इंडिया का बोइंग 737 यात्री विमान था। यह विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए रवाना हो रहा था। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई। विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस