अहमदाबादः 12 जून 2025, अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (Boeing 787-8 Dreamliner) टेकऑफ़ के कुछ सेकंड के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 275 लोगों ने अपनी जान गवां दी। इस हादसे में जान गंवाने वालों में एकं 23 वर्षीय भारतीय मूल के क्रिकेटर दीर्ध पटेल (Dirdh Patel) भी शामिल थे।
दीर्ध पटेल इंग्लैंड में लीड्स मॉडर्नियन क्रिकेट क्लब से खेलते थे और हडर्सफ़ील्ड यूनिवर्सिटी से AI में पढ़ाई कर चुके थे। हादसे वाले दिन वह भी ईग्लैंड लौट रहे थे, जहां उन्होंने हाल ही में एक नई नौकरी मिली थी।
लीड्स मॉडर्नियन क्लब ने दीर्ध पटेल की मौत पर शोक जताया और कहा कि क्लब इस दुखद समाचार से बेहद आहत हैं। क्लब की संवेदनाएं दीर्ध पटेल के परिवार और उन्हें जानने व चाहने वालों के साथ हैं।
एरेडेल और व्हार्फडेल सीनियर क्रिकेट लीग ने बताया कि दीर्ध चाहते थे कि नौकरी करने के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी जारी रखें। लीग और पूल क्रिकेट क्लब ने वीकेंड के मैच से पहले 1 मिनट का मौन रखकर दीर्ध को श्रद्धांजलि दी।
एयर इंडिया के इस विमान हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे, जो अपनी पत्नी और बेटी से मिलने इंग्लैंड जा रहे थे। दुर्भाग्यवश, वे भी इस दुर्घटना का शिकार हुए। बीते 16 जून को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एयर इंडिया की फ्लाइट ।प्-171 उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद बीजे मेडिकल कॉलेज एवं सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल के भवन से टकरा गया। विमान में सवार 241 यात्रियों की मौत हो गई। सिर्फ एक आदमी के जिन्दा बचने की खबर है। इसके अलावा बिल्डिंग में मौजूद 34 अन्य लोग भी जान गंवा बैठे। कुल 275 लोग इस हादसे में मारे गए। ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, और विमान दुर्घटना की तकनीकी जांच चल रही है। इस घटना को भारत में अब तक की सबसे गंभीर विमान दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है। जांच को पूरा होने में करीब तीन महीने का समय लगने की खबर आ रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस