11 Years Modi Government : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने 11 साल का लंबा सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा ने आज देश के सामने बीते एक दशक से ज्यादा की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश करने की तैयारी की है। दोपहर 12 बजे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगे, जहां 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' पर केंद्रित इन 11 वर्षों के कामकाज को उजागर किया जाएगा।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में जेपी नड्डा ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। चाहे वो अंतरराष्ट्रीय मंच पर कूटनीतिक मजबूती हो या देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मुकाम, मोदी सरकार की नीतियों ने बदलाव की धारा को तेज़ किया है। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार की वजह से किसान, महिलाएं, युवा, व्यापारी, श्रमिक और बुजुर्ग – सबके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं।
जेपी नड्डा ने सरकार की प्रमुख योजनाओं का ज़िक्र करते हुए बताया कि: आयुष्मान भारत – जन आरोग्य योजना से करोड़ों गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई। स्व सहायता समूह, पीएम आवास योजना, ड्रोन दीदी, जन धन योजना, मुद्रा योजना और स्वरोजगार योजनाओं ने न सिर्फ ग्रामीण भारत को सशक्त किया, बल्कि आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया।
जेपी नड्डा ने दोहराया कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' ही मोदी सरकार की कार्यशैली की रीढ़ है। उन्होने कहा कि भारत 'विकसित भारत' की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और ये सब कुछ बीते 11 सालों के संकल्पबद्ध प्रयासों का ही परिणाम है।
भाजपा के लिए मोदी सरकार के 11 साल सिर्फ एक मील का पत्थर नहीं, बल्कि एक प्रेरणा का स्रोत भी हैं। आज जब पार्टी देश के सामने सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखेगी, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि आम नागरिक इसे कैसे देखता है – एक उपलब्धि के रूप में या एक नई जिम्मेदारी के रूप में।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस