Vacancy in MP: खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 120 पदों पर निकली भर्ती
खबर सार :-
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा में रुचि रखते हैं, वे 27 अप्रैल 2025 तक रिक्त 120 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते
खबर विस्तार : -
लखनऊः मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा में रुचि रखते हैं, वे 27 अप्रैल 2025 तक रिक्त 120 पदों पर निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
एमपीपीएससी खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2024-2025 परीक्षा में नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जायेगी। इस पद पर भर्ती पात्रता, पद सूचना, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतनमान और अन्य सभी जानकारियों के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी से संबंधित अधिसूचना अवश्य पढ़ें। आवेदन पत्र भरने से पूर्व इन बातों का रखें ध्यान...
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए निकली रिक्तियों पर आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी पात्रता से संबंधित समस्त दस्तावेज तैयार करें, अभ्यर्थी अपना पासपोर्ट साइज फोटो, जिसमें अभ्यर्थी का नाम और तिथि अंकित हो, बनवाकर अवश्य रखें। आवेदन पत्र के साथ यह फोटो अपलोड होनी चाहिए। ध्यान रखें, आपकी फोटो तीन महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। फोटो की पृष्ठभूमि सफेद या हल्के रंग की होनी चाहिए। आवेदन पत्र भरने के बाद जब उसे अंतिम रूप से सब्मिट करें, तो उसका प्रिंट आउट अवश्य रखें।
आवेदन पत्र भरने से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
• ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27/04/2025 दोपहर 12 बजे तक
• परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 27/04/2025
• आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि : 29/04/2025
• परीक्षा तिथि : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
• प्रवेश पत्र उपलब्ध : परीक्षा से पहले
आवेदन शुल्क जमा करने संबंधी नियम व शर्तें
• सामान्य/अन्य राज्य : 500/-
• एमपी रिजर्व श्रेणी : 250/-
• पोर्टल शुल्क : 40/- (अतिरिक्त)
• सुधार शुल्क : 50/-
• परीक्षा शुल्क का भुगतान एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर नकद या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से ही करें
अन्य प्रमुख खबरें
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21
-
Madhya, Pradesh में दिव्यांग संस्थाओं का भुगतान आसान, Bhopal पर निर्भरता घटी
2026-09-21
-
अस्पतालों में एम्स जैसी व्यवस्था दे रही सरकार: सुक्खू
2026-09-19
-
KVIC Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
2026-09-19
-
LUCKNOW-विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थी बोले, Thank you, CM
2026-09-19
-
AI का इस्तेमाल कर रहे IIT बॉम्बे के छात्र ने किया सुसाइड, संस्थान के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
2026-09-19
-
UPSC : 80 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-18
-
प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू: मिलेगी 6 महीने की ट्रेनिंग
2026-09-17
-
APPSC Recruitment 2026: हॉस्टल वेलफेयर ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती
2026-09-15