UPSSSC PET Result 2025: यूपी पीईटी के नतीजे घोषित, इस लिंक से फटाफट चेक करें परिणाम
खबर सार :-
UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी ने पीईटी 2025 एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
UPSSSC PET Result 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर अपना स्कोरकार्ड आसानी डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल स्कोरकार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, टोटल मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जरूरी जानकारी होती है।
UPSSSC PET Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- कैंडिडेट नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना PET रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर PET रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- जब नया पेज खुले, तो अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा डालें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए रख लें।
UPSSSC PET Result 2025: तीन साल तक वैलिड होगा स्कोरकार्ड
ज्ञात हो कि UPSSSC ने इस बार से एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत PET एग्जाम का स्कोरकार्ड अब तीन साल के लिए वैलिड होगा। इस स्कोरकार्ड के आधार पर कैंडिडेट राज्य में ग्रुप 'C' के अलग-अलग पदों, जैसे लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड, विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर आदि के लिए अप्लाई कर सकेंगे। कैंडिडेट ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
UPSSSC PET Result 2025: कैसा होता है परीक्षा पैटर्न
बता दें कि UPSSSC एग्जाम 6 और 7 सितंबर को पूरे राज्य में आयोजित किया गया था, जिसमें कैंडिडेट ने दो अलग-अलग शिफ्ट में हिस्सा लिया था। दरअसल UPSSSC PET 2025 एक ऑब्जेक्टिव-टाइप एग्जाम है जिसमें 100 सवाल होते हैं, हर सही जवाब के लिए 1 नंबर मिलता है। एग्जाम का टाइम 2 घंटे का होता है, और हर गलत जवाब के लिए 0.25 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होती है। एग्जाम में आम तौर पर जनरल नॉलेज, मैथ, जनरल साइंस, हिंदी, इंग्लिश और रीजनिंग के सवाल होते हैं। जनरल नॉलेज में भारत और उत्तर प्रदेश का इतिहास, भूगोल, संविधान और करंट इवेंट्स शामिल होते हैं। मैथ में अरिथमेटिक और आसान कैलकुलेशन, साइंस में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी, जबकि लैंग्वेज में ग्रामर, वोकैबुलरी और रीजनिंग शामिल होते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई
2026-08-11
-
IIP Delhi Recruitment 2026: 20 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन
2026-08-10
-
साफ नहीं सरकार का इरादा! अब विधानसभा घेरेंगे छात्र
2026-08-08
-
आमने-सामने आई छात्र और सरकार, 14 दिन बाद कम हुई रांची में तकरार
2026-08-08
-
SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 38 पदों पर भर्ती, 1.70 करोड़ तक सालाना पैकेज का मौका
2026-08-07
-
NPCC Recruitment 2026: मैनेजर समेत 26 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता
2026-08-06
-
समय से पहले बढ़ा दी स्कूलों ने फीस, डीएम ने की दंडात्मक कार्रवाई
2026-08-05
-
आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए अवसर
2026-08-04
-
MECL Recruitment 2026: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 13 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
2026-08-03
-
दिल्ली के डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में सीनियर रेजिडेंट के 16 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-08-01
-
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, कितनी गई कटऑफ ?
2026-07-31
-
दिव्यांगजनों के लिए चलेगा 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान, योगी सरकार देगी रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
2026-07-30
-
बिहार के 32,388 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, विभाग ने भेजी अधियाचना
2026-07-29
-
ISRO Recruitment 2026: इसरो में 244 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
2026-07-29
-
महाराजा गंगा सिंह विवि जयपुर में विशेष दीक्षांत समारोह, 31 को उल्लेखनीय कार्य के लिए मिलेगा सम्मान
2026-07-28