UP Police Constable Result 2026: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द होगा खत्म, ऐसे करें रिजल्ट चेक
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल परीक्षा रिजल्ट का इंतजार करने वाले अभ्यर्थीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में आई अपडेट के अनुसार परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही में जारी किया जा सकता है।
खबर विस्तार : -
UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी समय में जारी किया जा सकता है। लाखों अभ्यर्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई थी। हाल ही में आई अपडेट के अनुसार परीक्षा का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के रिजल्ट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 22 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। यह परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों में कुल 32,679 पदों के लिए दो-दो पालियों में हुई थी। इसमें कुल 28,86,798 अभ्यर्थियों ने इसके लिए पंजीकरण किया था। इसमें से लगभग 76 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। अब परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। UPPRPB की ओर से जल्द ही रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद की जा रही है। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी इन स्टेप को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर UP Police Constable Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और अपना जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें इसके बाद सबमिट बटन दबाएं। इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा। आप चाहें तो इसका एक प्रिंटआउट भी निकालकर रख सकते हैं।
लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया जाएगा
बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ ही कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगें, उन उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षा में उम्मीदवारों की ऊंचाई का परीक्षण किया जाता है। इसके साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों की रेस का परीक्षण किया जाएगा। पीईटी और पीएसटी परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है।
ये भी पढ़ें: इंदिरा गांधी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के 13 पदों पर भर्ती, 13 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
अन्य प्रमुख खबरें
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26