प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक-अध्यक्ष डॉ. महेंद्र देव एवं यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बोर्ड मुख्यालय में घोषित किया।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में कुल 90.11 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 81.15 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह तथा इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है। वहीं, हाईस्कूल में 86.66 बालक व 93.87 बालिकाएं, इंटरमीडिएट में 76.60 बालक व 86.37 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई हैं।
निदेशक ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक कुल 8140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के लिए 54,37,233 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षा में 25,45,815 छात्र और कक्षा 12वीं की परीक्षा में 25,98,560 छात्र शामिल हुए।
छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड UPMSP टॉपर्स की सूची,सहित अन्य परीक्षा के आँकड़े भी जारी करेगा। इसके अलावा विद्यार्थी upresults.nic.in पर भी जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-29
DLSA Recruitment Alert: पैरा लीगल वालंटियर के 40 पदों पर भर्ती, 8 जून तक करें आवेदन
2026-05-28
NEET UG 2026: परीक्षा फीस रिफंड की अंतिम डेट बढ़ी, 22 जून तक मौका
2026-05-28
CBSE Paper Checking: पेपर चेकिंग विवाद, धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
2026-05-28
टाटा मेमोरियल सेंटर में 44 पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू
2026-05-27
2026-05-26
DHSE Kerala Board 12th Result 2026 : केरल प्लस टू (12वीं) का रिजल्ट घोषित, 77.97% छात्र पास
2026-05-26
AKTU Paper Leak: बीटेक कंप्यूटर साइंस की परीक्षा रद्द
2026-05-26
UPSC Prelims 2026 Cut-Off: पिछले साल के मुकाबले इस बार कितना जाएगा कट-ऑफ
2026-05-25
2026-05-25
UPSC Prelims 2026 : देशभर में यूपीएससी एग्जाम शुरु, लखनऊ में 86 केंद्रों पर होगी परीक्षा
2026-05-24
एनडीए से लेकर सीडीएस में सेलेक्शन का ये है प्रोसेस
2026-05-23
2026-05-23
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
2026-05-22
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
2026-05-21