TNTET 2025 Result Released: तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
खबर सार :-
TNTET 2025 Result Released: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। ये परीक्षा 15 और 16 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल छात्र trb.tn.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकते है।
खबर विस्तार : -
TNTET Result 2025: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TNTRB) ने साल 2025 की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) का परिणाम जारी कर दिया है। इस रिजल्ट का हजारों उम्मीदवार काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये परीक्षा 15 और 16 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। TNTET पेपर I परीक्षा 15 नवंबर, 2025 को हुई थी, और पेपर II परीक्षा 16 नवंबर, 2025 को हुई थी। दोनों परीक्षाओं के स्कोरकार्ड अब उपलब्ध हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (trb.tn.gov.in) पर जाकर अपने नतीजे देख सकते है। साथ ही PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
TNTET Result 2025: कैसे चेक करें स्कोरकार्ड
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर TNTET पेपर-I और II रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करें
- अपने संबंधित पेपर (पेपर I या पेपर II) के लिंक पर क्लिक करें
- जिसके बाद स्क्रीन पर एक PDF फ़ाइल खुल जाएगी। जिसमें रोल नंबर के अनुसार रिजल्ट दिखाया जाएगा
- आप 'Ctrl+F' का उपयोग करके अपना रोल नंबर खोज सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
TNTET Result 2025: कट-ऑफ मार्क्स
- सामान्या (General)- 90 अंक (60%)
- पिछड़ी जातियां (OBC / BCM / MBC / DNC / PwD)-75 अंक (55%)
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC /ST) - 60 अंक (40%)
TNTET Result 2025: कट-ऑफ हासिल करने वाला माना जाएगा योग्य
तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TNTRB) ने कहा है कि 'फाइनल आंसर की' विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद तैयार की गई थी, और OMR शीट का मूल्यांकन इसी के आधार पर किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित कट-ऑफ हासिल किया है, उन्हें 'योग्य' माना जाएगा और जल्द ही उन्हें पात्रता प्रमाण पत्र (Eligibility Certificate) जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा देख सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27