भोपाल: मध्य प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आज (रविवार) से शुरू हो रही है। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों (गायन, वादन और नृत्य) के साथ ही माध्यमिक शिक्षकों (विषय) की परीक्षा होगी। सबसे पहले माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, संस्कृत और अंग्रेजी विषय के लिए शिक्षक चयन परीक्षा होगी।
मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड (ईएसबी) द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा आज से प्रदेश के 13 शहरों में आयोजित की जा रही है, जो 29 अप्रैल तक चलेगी। कुल 10 हजार 756 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 1.60 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
अभ्यर्थियों को मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे कोई भी एक पहचान पत्र लाना आवश्यक है। परीक्षा के प्रवेश द्वार पर और परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी मूल पहचान पत्र नहीं लाते हैं, तो उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, डिजिटल घड़ी या नकल सामग्री लाना सख्त वर्जित है।
परीक्षा केंद्र पर काला बॉल प्वाइंट पेन और बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार