नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 25 जुलाई 2025 को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार एसबीआई कुल 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि जैसे निर्धारित क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। इन विवरणों के माध्यम से वे अपनी परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एसबीआई की प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 2 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक या दो घंटे पहले पहुंचे, ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। देरी होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
भारतीय स्टेट बैंक की पीओ प्रारम्भिक परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा....
जानें कैसा रहेगा प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न: एसबीआई पीओ की प्रारंभिक परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें अंग्रेजी भाषा (English Language), मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude) और तर्क क्षमता (Reasoning Ability) कुल तीन मुख्य विषय होंगे। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि एक घंटे की निर्धारित की गई है। प्रत्येक प्रश्न में समान अंक होंगे और कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अतः उम्मीदवारों को अपना पूरा ध्यान सही उत्तर देने पर केंद्रित करना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार