SBI Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 9 हजार से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
खबर सार :-
SBI Clerk Recruitment 2026: आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 31 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन फ़ॉर्म भर सकते हैं। यहां वैकेंसी की जानकारी, आवेदन करने का पूरा तरीका जानें।
खबर विस्तार : -
SBI Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क के 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। SBI द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक जूनियर एसोसिएट के 9,124 पदों में से 7,680 रेगुलर वैकेंसी हैं और 1,444 बैकलॉग वैकेंसी हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त को शुरू हुई और आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा या उससे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
- उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री । केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) सर्टिफिकेट होने की स्थिति में 31 दिसंबर 2026 तक या इससे पहले पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- जो उम्मीदवार अपने ग्रेजुएशन के आखिरी साल या सेमेस्टर में हैं, वे भी प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि चुने जाने पर वे 31 दिसंबर, 2026 या उससे पहले ग्रेजुएशन परीक्षा पास करने का प्रमाण दे सकें।
आयु सीमा
आवेदकों के लिए आयु सीमा 20 साल और अधिकतम 28 साल तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- न्यूनतम आयु : 20 साल
- अधिकतम आयु : 28 साल
- उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
- आवेदक का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।
- OBC : अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट।
- SC/ST : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट।
- PWD : अधिकतम उम्र में 10-15 साल तक की छूट।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT), मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और/या इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
- प्रीलिम्स
- मेन्स
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट
वेतन और भत्ते
- 24050 से 64480 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा
- इसके अलावा, उम्मीदवार अन्य लाभों और भत्तों के भी मिलेंगे।
आवेदन कैसे करें
- इच्छुक उम्मदीर सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं।
- फिर 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने नाम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- फॉर्म के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अटैच करें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म का प्रीव्यू देखें और उसे सबमिट करें।
- अपने रिकॉर्ड के लिए प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
आवेदन फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों को तय आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के लिए फीस 750 रुपये तय की गई है। वहीं, SC, ST, PwBD, XS और DXS कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस से छूट दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त को शुरू हो चुकी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है।
ये भी पढ़ेंः- GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर तक करें आवेदन
अन्य प्रमुख खबरें
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21
-
Madhya, Pradesh में दिव्यांग संस्थाओं का भुगतान आसान, Bhopal पर निर्भरता घटी
2026-09-21
-
अस्पतालों में एम्स जैसी व्यवस्था दे रही सरकार: सुक्खू
2026-09-19
-
KVIC Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन
2026-09-19
-
LUCKNOW-विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थी बोले, Thank you, CM
2026-09-19
-
AI का इस्तेमाल कर रहे IIT बॉम्बे के छात्र ने किया सुसाइड, संस्थान के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
2026-09-19
-
UPSC : 80 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-18
-
प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स शुरू: मिलेगी 6 महीने की ट्रेनिंग
2026-09-17
-
APPSC Recruitment 2026: हॉस्टल वेलफेयर ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती
2026-09-15