2026 में नौकरी खोजने के लिए एआई का इस्तेमाल करेंगे 90 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय पेशेवर : रिपोर्ट
खबर सार :-
भारत में 90 प्रतिशत से अधिक पेशेवर लोग वर्ष 2026 में नौकरी खोजने के लिए आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस एआई का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं। यह जानकारी प्रोफेशनल नेटवर्क प्लेटफॉर्म लिंक्डइन की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई सिर्फ काम को आसान बनाने का साधन नहीं रहा, बल्कि यह नौकरी चाहने वालों का आत्मविश्वास भी बढ़ा रहा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : भारत में 90 प्रतिशत से अधिक पेशेवर लोग वर्ष 2026 में नौकरी खोजने के लिए एआई का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं। यह जानकारी गुरुवार को प्रोफेशनल नेटवर्क प्लेटफॉर्म लिंक्डइन की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई अब सिर्फ काम को आसान बनाने का साधन नहीं रहा, बल्कि यह नौकरी चाहने वालों का आत्मविश्वास भी बढ़ा रहा है। करीब 66 प्रतिशत लोगों का मानना है कि एआई इंटरव्यू के दौरान उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है।
भर्ती प्रक्रिया में एआई का कैसे हो रहा है उपयोग
रिपोर्ट के अनुसार, हाइरिंग प्रोसेस में एआई के बढ़ते उपयोग, कौशल की तेजी से बदलती मांग और कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते 84 प्रतिशत पेशेवरों को लगता है कि वे नई नौकरी खोजने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। इसके बावजूद, 72 प्रतिशत लोग 2026 में नई नौकरी की सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं।
हालांकि 87 प्रतिशत लोग काम पर एआई का उपयोग करने में सहज हैं, लेकिन कई लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि भर्ती प्रक्रिया में एआई का कैसे उपयोग हो रहा है। लगभग 77 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हाइरिंग प्रोसेस में कई स्टेज होते हैं, जबकि 66 प्रतिशत को यह प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा व्यक्तित्वहीन लगती है।
भारत के जॉब मार्केट का एक अहम हिस्सा बन चुका है एआई
लिंक्डइन इंडिया न्यूज की लिंक्डइन करियर एक्सपर्ट और सीनियर मैनेजिंग एडिटर नीरजिता बनर्जी ने कहा कि एआई अब भारत के जॉब मार्केट का एक अहम हिस्सा बन चुका है। उन्होंने बताया कि एआई का सही उपयोग लोगों को यह समझने में मदद करता है कि उनके कौशल किस तरह नौकरी के अवसरों से जुड़े हैं, और उन्हें बेहतर तैयारी करने में मदद करता है।
लिंक्डइन के आंकड़ों के अनुसार, भारत में हर एक नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 2022 के बाद से दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। इससे प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। वहीं, 74 प्रतिशत भर्ती करने वाली कंपनियों का कहना है कि सही योग्य उम्मीदवार ढूंढना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है।
32 प्रतिशत युवा मौजूदा क्षेत्र से बाहर तलाश रहे नौकरी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जनरेशन जेड के करीब 32 प्रतिशत लोग नए कामों या भूमिकाओं के बारे में सोच रहे हैं, जबकि 32 प्रतिशत युवा अपने मौजूदा क्षेत्र से बाहर नौकरी तलाश रहे हैं। लिंक्डइन की 'इंडिया जॉब्स ऑन द राइज' रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉम्प्ट इंजीनियर, एआई इंजीनियर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर इस साल सबसे तेजी से बढ़ने वाली नौकरियों में शामिल हैं। इसके अलावा सेल्स, ब्रांड स्ट्रेटेजी, साइबर सिक्योरिटी और एडवाइजरी सेवाओं में भी अच्छी मांग बनी हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25
-
बिलासपुरः तीन बच्चों को लील गई घोंघा नदी, बड़े अरमान से गए थे स्कूल
2026-08-23
-
90 फ़ीसदी दिव्यांग, बसंत को मिल चुका राज्यपाल एवं राष्ट्रपति से पुरस्कार
2026-08-22
-
NHAI Recruitment: कई पदों पर निकली भर्तियां, जल्दी करें आवेदन
2026-08-21
-
JKPSC Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर निकली भर्ती
2026-08-20
-
सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, जेपीएससी नियुक्तियां रद करने के सरकार के आदेश पर रोक
2026-08-20
-
KVS NVS Tier 2 Result 2026: PGT-TGT समेत इन पदों के नतीजे जारी
2026-08-18
-
अनूपपुर का यह स्कूल, सरकारी दावों की खोल रहा पोल, बरसात के आरंभ से ही भर जाता है पानी
2026-08-18
-
AIIMS Jammu में 40 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-08-18
-
45 से 65 वर्ष में फिर चमकेगा करियर, पश्चिम गोदावरी जिला न्यायालय में कोर्ट में नौकरी
2026-08-17
-
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती
2026-08-17