NHAI Recruitment 2026: डिप्टी जनरल मैनेजर और मैनेजर के 60 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
खबर सार :-
NHAI Recruitment 2026: एनएचएआई ने डिप्टी जनरल मैनेजर और मैनेजर (टेक्निकल) के 60 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार बताए गए नियमों के तहत आवेदन कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एनएचएआई ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) और मैनेजर (टेक्निकल) के कुल 60 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को अंतिम दिन शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
60 पदों पर होगी भर्ती
एनएचएआई की इस भर्ती के तहत कुल 60 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) के 30 पद और मैनेजर (टेक्निकल) के 30 पद शामिल हैं। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दिए गए सभी नियम, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांच लें।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार कार्य अनुभव भी जरूरी है। डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) पद के लिए उम्मीदवार के पास हाईवे, सड़क या पुल से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रोजेक्ट्स को लागू करने का कम से कम 6 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, मैनेजर (टेक्निकल) पद के लिए इसी क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
अधिकतम आयु सीमा
एनएचएआई भर्ती में दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) पद पर नियुक्त उम्मीदवारों का वेतनमान ₹78,800 से ₹2,09,200 प्रति माह तक होगा। वहीं, मैनेजर (टेक्निकल) पद के लिए वेतनमान ₹67,700 से ₹2,08,700 प्रति माह निर्धारित किया गया है। वेतन के अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिल सकती हैं।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा और/या साक्षात्कार, दस्तावेजों के सत्यापन तथा चयन समिति की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन एनएचएआई की निर्धारित चयन प्रक्रिया और पात्रता मानकों के अनुसार होगा।
हार्ड कॉपी भेजना जरूरी
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से एनएचएआई के निर्धारित पते पर भेजनी होगी। डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) पद के लिए आवेदन की हार्ड कॉपी डीजीएम (एचआर/एडमिन)-I B, नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया, प्लॉट नंबर G5-86, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली-110075 के पते पर भेजनी होगी।
वहीं, मैनेजर (टेक्निकल) पद के लिए हार्ड कॉपी डीजीएम (एचआर/एडमिन)-I A, नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया, प्लॉट नंबर G5-86, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली-110075 के पते पर भेजनी होगी। आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित दस्तावेजों के साथ 20 अक्टूबर 2026 तक या उससे पहले निर्धारित पते पर पहुंच जानी चाहिए। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ें और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
यह भी पढ़ेंः-JKPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 70 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन
अन्य प्रमुख खबरें
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28
-
केनरा बैंक में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता और फीस
2026-09-28
-
शिक्षा के लिए बच्चों का प्रोत्साहन, देवीपाटन मंडल में बांटी एक लाख स्टडी टेबल
2026-09-27
-
SBI Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती का मौका
2026-09-26
-
150 साल पूरे होने पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने गाया वंदेमातरम
2026-09-25
-
MECL Recruitment 2026: कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-25
-
BEL Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-24
-
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा हुई रद्द
2026-09-23
-
नियुक्ति पत्र पाए अभ्यर्थी से मांगे पैसे तो जाएंगे जेलः सीएम योगी
2026-09-22
-
HLL HITS Recruitment: इन पदों पर निकली है भर्ती
2026-09-21