NEET PG Exam 2025 : नीट पीजी 2025 परीक्षा आज यानी 3 अगस्त 2025 को देशभर में एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित NEET PG 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही natboard.edu.in पर जारी कर दी जाएंगी। उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति करने का अवसर दिया जाएगा, जिसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। विषय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा आपत्तियों की जांच की जाएगी।
NEET PG परीक्षा 2025 देशभर के 301 शहरों और 1,052 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 2.42 लाख से ज्यादा कैंडिडेट शामिल हुए। जो भारत में एक ही पाली में आयोजित की गई सबसे बड़ी कंप्यूटर-आधारित परीक्षा थी। परीक्षा के कुछ समय बाद एक प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है, ताकि छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।
नीट पीजी परीक्षा को सफलतापूर्व कराने के लिए देश भर के मेडिकल कॉलेजों और हॉस्पिटलों से 2200 से ज्यादा वरिष्ठ संकाय सदस्य की ड्यूटी लगाई गई थी। जबकि साइबर सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए, संवेदनशील केंद्रों पर 300 साइबर कमांडो तैनात किए गए थे और सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए थे। इसके अलावा गृह मंत्रालय के I4C के सहयोग से CCTV के माध्यम से हर केंद्र पर निगरानी कर रही थी।
नीट पीजी 2025 परीक्षा संपन्न होने के साथ ही परिणाम जारी करने की तिथि अपडेट कर दी गई है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष नीट पीजी 2025 का परिणाम 3 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है। इस दौरान छात्रों को कुल 200 प्रश्न हल करने होते है, जिनके लिए 800 अंक निर्धारित हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार