JKBOSE 10th Class Result 2025: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, 84 फीसदी छात्र पास, 12वीं के नतीजे जल्द
खबर सार :-
JKBOSE 10th Result 2025 OUT: जम्मू -कश्मीर बोर्ड क्लास 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। क्लास 12वीं के नतीजे भी आज ही जारी होंगे। नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in पर जारी किए जाएंगे। आप JKBOSE रिजल्ट लिंक के ज़रिए क्लास 10वीं और 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।
खबर विस्तार : -
JKBOSE 10th Class Result 2025: जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने बुधवार को अक्टूबर-नवंबर सत्र 2025 के लिए क्लास 10वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। क्लास 12वीं के नतीजे दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र अपने नतीजे आधिकारिक JKBOSE वेब पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं। पोर्टल पर, उम्मीदवार अपना पासिंग स्टेटस देख सकते हैं और अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
JKBOSE 10th Class Result 2025: 85 फीसदी छात्र हुए सफल
रिपोर्ट्स के अनुसार, JKBOSE कक्षा 10वीं की परीक्षा में 85 फीसदी छात्र सफल हुए है। ये नतीजे 2025 शैक्षणिक सत्र की विंटर ज़ोन परीक्षाओं से संबंधित हैं।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न शैक्षणिक स्ट्रीम में क्लास 10वीं की परीक्षाएं 3 नवंबर से 27 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की गईं, जबकि क्लास 12वीं की परीक्षाएं 8 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गईं।
JKBOSE 10th Class Result 2025: कैसे चेक करें स्कोरकार्ड
जम्मू-कश्मीर बोर्ड कक्षा-10 का रिजल्ट लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव है। छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं....
- छात्र सबसे पहले JKBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं
- इसके बाद JKBOSE क्लास 10 एनुअल एग्जामिनेशन अक्टूबर-नवंबर 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- फिर अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
- अब आपका का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसके देखने के बाद भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जिन छात्रों को किसी विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक मिलते हैं, उन्हें पास होने के लिए 5 ग्रेस मार्क्स तक दिए जा सकते हैं। परीक्षा के लिए कुल 94,783 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 68,804 छात्र कश्मीर क्षेत्र से और 25,224 जम्मू क्षेत्र के विंटर ज़ोन इलाकों से हैं। इसके अलावा, 660 छात्र कारगिल से और 95 लेह जिले से हैं।
2026 की वार्षिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी
इसी क्रम में, जम्मू और कश्मीर शिक्षा मंत्रालय (JKBOSE) ने जम्मू डिवीजन समर जोन के छात्रों के लिए 2026 की वार्षिक नियमित परीक्षाओं का टाइमटेबल भी प्रकाशित किया है। टाइमटेबल के अनुसार, क्लास 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। क्लास 12वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली हैं, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न स्ट्रीम के छात्र शामिल होंगे। छात्रों को अपनी तैयारी की योजना बनाने में मदद करने के लिए JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर एक विस्तृत शेड्यूल उपलब्ध है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26
-
EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती
2026-08-25
-
बिलासपुरः तीन बच्चों को लील गई घोंघा नदी, बड़े अरमान से गए थे स्कूल
2026-08-23
-
90 फ़ीसदी दिव्यांग, बसंत को मिल चुका राज्यपाल एवं राष्ट्रपति से पुरस्कार
2026-08-22
-
NHAI Recruitment: कई पदों पर निकली भर्तियां, जल्दी करें आवेदन
2026-08-21
-
JKPSC Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर निकली भर्ती
2026-08-20
-
सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, जेपीएससी नियुक्तियां रद करने के सरकार के आदेश पर रोक
2026-08-20
-
KVS NVS Tier 2 Result 2026: PGT-TGT समेत इन पदों के नतीजे जारी
2026-08-18
-
अनूपपुर का यह स्कूल, सरकारी दावों की खोल रहा पोल, बरसात के आरंभ से ही भर जाता है पानी
2026-08-18
-
AIIMS Jammu में 40 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-08-18
-
45 से 65 वर्ष में फिर चमकेगा करियर, पश्चिम गोदावरी जिला न्यायालय में कोर्ट में नौकरी
2026-08-17
-
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती
2026-08-17