विश्व साक्षरता दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने दी बधाई

खबर सार :-

विश्व साक्षरता दिवस पर देश के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प लिया गया है। पूरे देश को गर्व है कि शिक्षा के क्षेत्र में हम काफी तेजी से बढ रहे हैं। इस मौके पर कई राजनेताओं ने प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई दी है।
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली : विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर देश के कई नेताओं ने बधाई दी है। देश के विकास के लिए समाज के हर व्यक्ति को साक्षर होना चाहिए, इसलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के कई नेताओं ने विश्व साक्षरता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज को शिक्षा के प्रति जागृत का संकल्प दिलाया।

शिक्षा का महत्व और देश की जरूरत पर राजनीतिज्ञों के पोस्ट 

आज विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाइयों के पोस्ट से देश का उत्साह बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें : आधार सेवा केंद्र में कई पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 27 सितंबर अंतिम तारीख

शिक्षा नए अवसरों के द्वार खोलता 

उन्होंने विश्व साक्षरता दिवस पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एक भ्रम यह भी रहा है कि साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित माना जाता है, मुख्यमंत्री ने इसके मायने भी बताए। इसे सशक्तीकरण, गरिमापूर्ण जीवन और नए अवसरों के द्वार भी खोलने वाला बताया। उनका संदेश है कि शिक्षा के प्रकाश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने कि लिए हम संकल्प ले रहे हैं। 

सशक्त एवं समृद्ध समाज की नींव  

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी पोस्ट ज्ञान और शिक्षा को ही सशक्त एवं समृद्ध समाज के लिए एक नींव बता रहा हैं। साक्षरता के महत्व को समझते हुए हर व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लेने के लिए प्रदेशवासियों से अपील की है।

शिक्षा समाज में ज्ञान का दीपक

अपना संदेश जनजन तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षा को ज्ञान का एक दीपक बताया और कहा कि यह वह दीपक है जो हर व्यक्ति के जीवन में अंधकार रूपी अज्ञान को मिटाता देता है। उन्होंने बताया कि सभी के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने लिखा कि हमारा प्रयास रहेगा कि अब हमारा प्रदेष साक्षरता के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास के अवसर तलाश पाने में भी सफल रहेगा।

हर वर्ग की रोशनी है शिक्षा 

साक्षरता को आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सशक्त समाज की नींव बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा है कि विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को संकल्प लेने को कहा है। इसमें शिक्षा और साक्षरता की रोशनी समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में प्रदेश के हर व्याक्ति के योगदान की जरूरत है।

समर्थ राष्ट्र की है पहचान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। इसमें लिखा है कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान नहीं, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी है। इसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सबको मिलकर समाज से निरक्षरता के अंधकार को मिटाने और हर नागरिक तक ज्ञान की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लेने का आवाहन किया है। उनका कहना है कि एक शिक्षित नागरिक, सशक्त राज्य और समर्थ राष्ट्र की पहचान है।

विकसित भारत का स्वप्न 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पोस्ट में प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। केशव ने साक्षरता को एक दिव्य अस्त्र बताया है। यह अस्त्र मनुष्य को सामाजिक विषमता और अज्ञानता की बेड़ियों से मुक्त कराता है। उन्होंने ज्ञान को दीपक कहा और इसे हर घर में प्रज्वलित करने की जरूरत बताई। एक समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत का स्वप्न साकार करना है तो हर घर साक्षर होना जरूरी है। उन्होंने संकल्प दिलाया कि इस कार्य में सभी का सहयोग रहेगा।

शिक्षा देश का आत्मविश्वास

शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी और साक्षरता को परिवर्तन का मजबूत आधार बताकर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है। प्रदेशवासियों को उन्होंने बधाई भी दी है। लिखा है कि आइए, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि स्वयं पढ़ेंगे।  उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सभी को बधाई दी है।

उनका संदेश है कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देने के साथ ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव रखती है। उनका कहना है कि साक्षरता आत्मविश्वास है, जागरूकता है और यह सशक्तिकरण का मार्ग मजबूत करती है। उन्होंने साक्षर, शिक्षित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़ें : शिक्षक ही विद्यार्थियों को सफलता और संस्कारों की राह दिखाते: सुषमा खर्कवाल

अन्य प्रमुख खबरें