इंदौर: नीट पेपर लीक समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
खबर सार :-
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नीट पेपर लीक मामले सहित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से टंट्याभील चौराहे पर धरना दे रहे छात्रों ने मंगलवार को अपने आंदोलन को और तेज कर दिया।
खबर विस्तार : -
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नीट पेपर लीक मामले सहित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से टंट्याभील चौराहे पर धरना दे रहे छात्रों ने मंगलवार को अपने आंदोलन को और तेज कर दिया। बड़ी संख्या में छात्र रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य गेट के सामने सड़क पर बैठकर जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि उनकी सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने नीट पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अन्य 23 सूत्रीय मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर काफी देर तक नारेबाजी होती रही।
सीजेपी समर्थकों का मिला समर्थन
छात्रों के इस आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का भी समर्थन मिला है। पार्टी के समर्थक इंदौर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए और छात्रों की मांगों का समर्थन किया। छात्रों का कहना है कि अब आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। बताया गया कि सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने पहले वीडियो कॉल के माध्यम से आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया था।
युवा भी आंदोलन से जुड़े
आंदोलन में सीजेपी समर्थक राहुल राठौर भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर वे लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। राठौर ने बताया कि वे नियमित रूप से बाइक राइड के माध्यम से युवाओं को विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं। छात्रों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02
-
DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती
2026-10-01
-
ITBP में खेल कोटा से 126 पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन
2026-09-29
-
11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ, कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
2026-09-29
-
bhu के व्यवहारिक कला विभाग के two research papers अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे प्रस्तुत
2026-09-28