नई दिल्लीः भारत सरकार की शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण की मुहिम कारगर साबित हो रही है। इस मुहिम के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के बाद अब भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने भी देश से बाहर अपने पैर जमाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।देश के बहुप्रतिष्ठित संस्थान आईआईएम अहमदाबाद ने बुधवार को दुबई में अपना एजुकेशन कैंपस खोलने की घोषणा कर दी है, जो कि इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा।
भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी आईआईएम की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक वैश्विक मांग को देखते हुए एजुकेशन कैंपस में अभी सिर्फ एक वर्षीय एमबीए प्रोग्राम ही संचालित किया जाएगा, जिसे बाद में मूल्यांकन करने के बाद और विस्तार दिया जाएगा। इस फैसले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुशी जाहिर की है, इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
यूएई के अबूधाबी और अफ्रीकी देश जंजीबार तंजानिया में आईआईटी पहले ही अपना कैंपस खोल चुकी है। आईआईएम अहमदाबाद का दुबई में खुलने जा रहा यह परिसर दुबई इंटरनेशनल एकेडमिक सिटी में स्थापित होगा। आईआईएम का यह सेंटर शुरुआती दौर में अस्थाई परिसर में चलेगा, लेकिन 2029 तक यह अपने स्थाई परिसर में स्थानांतरित हो जाएगा। यूएई की सरकार ने आईआईएम को कैंपस खोलने के लिए जल्द ही भूमि मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। इस बीच आईआईएम अहमदाबाद और यूएई सरकार के बीच दुबई परिसर को लेकर एक समझौता ज्ञापन यानी एमओयू भी साइन हुआ है, जिसके तहत आईआईएम के दुबई परिसर में दाखिला भारतीय मानकों के आधार पर ही होगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यूएई में आईआईएम का सेंटर खोले जाने के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत की उच्च शिक्षा के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में भारतीय शिक्षण संस्थानों को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह सहयोग सीखने, नवाचार और वैश्विक भलाई के कदमों को सशक्त बनाने के लिए नए रास्ते खोलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
UPSC Prelims 2026 : देशभर में यूपीएससी एग्जाम शुरु, लखनऊ में 86 केंद्रों पर होगी परीक्षा
एनडीए से लेकर सीडीएस में सेलेक्शन का ये है प्रोसेस
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज